ब्रेकिंग
Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026...
देश

कोरोना मरीजों पर “डिस्चार्ज पॉलिसी” पंजाब में लागू, अस्पताल से 200 लोगों को घर भेजने की तैयारी

अमृतसर: केंद्र सरकार की कोरोना वायरस संबंधित डिस्चार्ज पॉलिसी को पंजाब सरकार ने आखिरकार राज्य के सरकारी मैडीकल कॉलेजों में लागू कर दिया है। उसी अनुसार जिन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है या उनमें कोई कोरोना वायरस का लक्षण नहीं पाया गया तो उन्हें अब तुरंत छुट्टी दे दी जाएगी।

इसके अलावा उक्त मरीज़ों को 14 दिनों के लिए घरों में ही क्वारंटाइन होने की हिदायत दी जाएगी। पंजाब में 200 से अधिक मरीज़ों को इस पॉलिसी के तहत घर भेजने की तैयारी की जा रही है, यह लोग 14 दिनों के लिए घरों में ही क्वारंटाइन रहेंगे। बता दें कि मैडीकल शिक्षा और खोज विभाग के मंत्री ओ.पी. सोनी ने सेहत विभाग पर ज़ोर डाला था कि यदि भारत सरकार की यह पॉलिसी दूसरे राज्यों में लागू की जा सकती है तो इसको पंजाब में लागू करना चाहिए, जिसके साथ मरीज़ों को भी लाभ मिलेगा। यह भी देखने में आया था कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की हवा में भी कोरोना की मात्रा बढ़ी थी, लिहाज़ा अब इस पॉलिसी के लागू होने से इसमें भी सुधार आएगा।

Related Articles

Back to top button