ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
टेक्नोलॉजी

X Monetization Update: कॉपी-पेस्ट करने वाले क्रिएटर्स पर X सख्त; अब ओरिजिनल क्रिएटर को ही मिलेंगे सारे व्यूज और कमाई

नई दिल्ली: यदि आप माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) का डेली यूज करते हैं, तो आपने भी शायद इस बात को कभी न कभी जरूर नोटिस किया होगा कि प्लेटफॉर्म पर टाइमलाइन स्क्रॉल करते समय एक ही Viral Video हमें बार-बार नजर आता है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह वीडियो हर बार अलग-अलग बड़े अकाउंट्स के जरिए पोस्ट किया हुआ दिखता है। इस चालाकी के कारण कंटेंट बनाने वाले ओरिजिनल क्रिएटर पर यूजर्स का मुश्किल से ही ध्यान जाता है, जबकि दूसरों का वीडियो रीपोस्ट करने वाले ये फेक अकाउंट्स लाखों व्यूज बटोर लेते हैं और एंगेजमेंट के जरिए मोटी कमाई (Monetization) करते हैं। लेकिन अब ऐसे कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स के लिए ‘बस बहुत हुआ’ क्योंकि X अब इन पर सख्ती कर उनकी अवैध कमाई पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी में है।

👩‍💻 X की प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने दी अहम जानकारी: छोटे क्रिएटर्स का कंटेंट चुराने वाले बड़े हैंडल्स की हुई पहचान

X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर (Nikita Bier) के अनुसार, कंपनी ने आंतरिक जांच में कई ऐसे बड़े अकाउंट्स की पहचान की है जो X के ‘क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम’ का गलत फायदा उठाने के लिए छोटे अकाउंट्स से प्रोग्रामेटिकली (ऑटोमेटेड टूल्स के जरिए) कंटेंट रीअपलोड कर रहे थे। निकिता बियर ने X पर एक आधिकारिक पोस्ट में लिखा— “पिछले महीने, हमने कई बड़े अकाउंट्स की पहचान की है जो रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम में ओरिजिनल ऑथर को क्रेडिट देने से बचने के लिए छोटे अकाउंट्स से तेजी से कंटेंट रीअपलोड कर रहे थे।”

X अब ऐसे तकनीकी कदम उठा रहा है जिससे कि प्लेटफॉर्म पर चल रहे इस कॉपी-पेस्ट कंटेंट के मकड़जाल को हमेशा के लिए कम किया जा सके। दरअसल, बहुत से लोग सिर्फ प्रॉफिट या फिर कह लीजिए शॉर्टकट से पैसा कमाने के लिए छोटे क्रिएटर्स के यूनिक कंटेंट को तेजी से दोबारा पोस्ट कर देते थे, लेकिन एलन मस्क के इस प्लेटफॉर्म पर अब ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा।

💰 क्या है X का क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम? जानिए कैसे रीपोस्टर्स मार लेते थे बाजी और अब कैसे मिलेगा असली हकदार को पैसा

X का क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम (Creator Revenue Share Program) एलिजिबल क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले इंप्रेशन और एंगेजमेंट के आधार पर पैसे कमाने की शानदार सुविधा देता है। लेकिन इस इंसेंटिव सिस्टम ने कुछ शातिर यूजर्स को ट्रेंडिंग वीडियो और वायरल कंटेंट को ओरिजिनल क्रिएटर के ट्रैक्शन पाने से पहले ही जल्दी से डाउनलोड करके रीपोस्ट करने के लिए बढ़ावा दे दिया था।

कंपनी के इस ऐतिहासिक और नए कदम से अब ओरिजिनल क्रिएटर्स को उनके वीडियो पर ज्यादा इंप्रेशन मिलेंगे। प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने साफ किया कि हम अब इन सभी कॉपी-पेस्ट पोस्ट्स की एआई (AI) और एल्गोरिदम के जरिए पहचान कर रहे हैं और उस चोरी किए गए वीडियो के सारे इंप्रेशन व व्यूज पूरी तरह से मूल क्रिएटर (Original Author) के खाते में ट्रांसफर कर रहे हैं, जिससे पैसा सीधे असली हकदार को मिले।

Related Articles

Back to top button