ब्रेकिंग
Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज...
देश

दुबई में कोरोना योद्धा बने चेन्नई के डॉक्टर, भारतीय उच्चायोग की अपील पर स्वयंसेवा करने का किया फैसला

चेन्नई। चेन्नई के रहने वाले मशहूर सर्जन दुबई में कोविड-19 के खिलाफ जंग में कोरोना योद्धा के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भारतीय उच्चायोग की अपील पर उन्होंने इस महामारी से मुकाबले में अपना योगदान देना शुरू किया।

लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जेएस राजकुमार दुबई की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय उच्चायोग की अपील पर स्वयंसेवा करने का फैसला किया। उन्होंने फोन पर कहा, ‘इस समय रात के दो बजे हैं और उमस भरी रात है। हम दुबई के पास एक अंजान जगह पर हैं। हम एक आइसोलेशन केंद्र पर है और यहां हमारे साथ करीब 500 रोगी हैं।’

डॉ. राजकुमार चेन्नई के लाइफलाइन इंस्टीट्यूट ऑफ मिनिमल एक्सेस (एलआइएमए) के चेयरमैन हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी दुबई में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

भारतीय उच्चायोग ने स्वयंसेवकों से कोरोना के खिलाप लड़ने का किया था अनुरोध

जब अमीरात में हर दिन कुछ सौ नए मामले सामने आ रहे थे तो भारतीय उच्चायोग ने स्वयंसेवकों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने का अनुरोध किया। ऐसे में चेन्नई के डॉक्टर और उनकी पत्नी ने भी स्वयंसेवक बनने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि एयर-कंडीशनर के बावजूद चेहरे पर मास्क की परतों के कारण उन्हें बहुत पसीना आता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बावजूद उनकी पत्नी उनके साथ रहने के लिए दृढ़ संकल्प थीं।

कोरोना से अब तक दुनियाभर में लाखों लोग की हुई मौत

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) के 45 लाख 40 हजार 701 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 3 लाख 5 हजार 155 लोगों की मौत हो गई है और 15 लाख 99 हजार 893 मरीज ठीक हो गए हैं। यूरोप में 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं, अकेले अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1680 लोगों की कोरोना वायरस (COVID-19) से मौत हो गई। देश में अब तक लगभग 87,493 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 लाख 42 हजार 924 मामले सामने आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button