ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

प्रतापगढ़ में काेराेना विस्फाेट, एक दिन में सामने आये 21 मामले

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले में एक ही दिन में कोविड-19 के 21 नये मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ए.के. श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि शनिवार देर शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। इनमें से अधिकांश मुंबई और गुजरात से लौटने वाले प्रवासी श्रमिक हैं। ये लोग जिले के कुंडा, रानीगंज और पट्टी आदि स्थानों के निवासी हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 38 हो गयी है। इनमें से एक की मौत हुई है जबकि आठ ठीक हो चुके हैं।

गौरतलब है कि जिले में एक सप्ताह के अंदर मुंबई, गुजरात और पंजाब से श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियों से बड़ी संख्या में श्रमिक आए हैं। इनमें से अधिकतर लोग पृथक-वास में हैं। वहीं, बड़ी संख्या में श्रमिकों को प्रशासन द्वारा तैयार किये गए आश्रय गृहों में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button