ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
मनोरंजन

Salman Khan’s Matrubhumi Review: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने; सुभाष घई ने बताया इमोशनल कहानी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की इस फिल्म का ‘रफ कट’ दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई, डेविड धवन और कबीर खान के लिए दिखाया गया। फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए सुभाष घई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ”अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि’ का रफ कट देखना एक बेहतरीन अनुभव रहा। यह इंडो-चाइना सैनिकों की अपने देशों और परिवारों के प्रति इमोशंस की एक बहुत ही प्यारी कहानी है। यह फिल्म जरूर देखी जानी चाहिए।”

🎞️ लंबे समय से अटकी है फिल्म की रिलीज

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि’ किया गया। 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए गए और दोबारा शूट भी किया गया। फिल्म का टीजर और कुछ गाने पहले ही सामने आ चुके हैं, जिसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह की झलक भी दिखी है। हाल ही में एक भव्य गाने की शूटिंग भी पूरी की गई है, जिसमें 200 से अधिक डांसर्स शामिल थे।

🎖️ किस पर आधारित है ‘मातृभूमि’?

यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है। हालांकि, विवादों से बचने और कहानी को अधिक संवेदनशील बनाने के लिए मेकर्स ने इसमें से चीन का नाम हटाकर इसे व्यापक बनाया है। फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू के वीरतापूर्ण किरदार को पर्दे पर उतारते नजर आएंगे।

📣 फैन्स की बढ़ी उत्सुकता

जैसे ही सुभाष घई ने रफ कट देखने की तस्वीर साझा की, सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोग सलमान खान से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रफ कट की सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह तय माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक यूजर ने तो इसे अभी से ‘ब्लॉकबस्टर’ करार दे दिया है।

Related Articles

Back to top button