ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
हरियाणा

LNJP Hospital Controversy: नाबालिग से दुष्कर्म के समय कहां थीं नर्सें? महिला आयोग की फटकार के बाद स्टाफ का प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र: एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में एक 15 साल की किशोरी के साथ हुई हैवानियत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया द्वारा अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान नर्सिंग स्टाफ को लगाई गई फटकार के विरोध में नर्सें सांकेतिक हड़ताल पर हैं। हालांकि, इस हड़ताल ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्टाफ की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

❓ क्या है नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल का कारण?

निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने अस्पताल प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ को जमकर लताड़ लगाई थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि जब पीड़िता चेकअप के लिए पहुंची थी, तो उस समय कोई भी महिला स्टाफ वहां मौजूद क्यों नहीं था? इसी फटकार से नाराज होकर नर्सों ने 2 घंटे का ‘पेन डाउन’ (काम बंद) प्रदर्शन किया। उनका तर्क है कि चेयरपर्सन की टिप्पणियां अनुचित थीं।

⚠️ क्या नौकरी बचाने की कोशिश है यह हड़ताल?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस समय अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, उस समय यह नर्सिंग स्टाफ कहां सो रहा था? उस गंभीर वारदात के समय किसी भी स्टाफ सदस्य ने आरोपी डॉक्टर का विरोध नहीं किया और न ही कोई आवाज उठाई। अब जबकि मामला खुल गया है और प्रशासनिक कार्रवाई का दबाव है, तो स्टाफ का एकजुट होना कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

🩺 प्रशासन का क्या है कहना?

सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि महिला आयोग की अध्यक्ष की टिप्पणियों से आहत होकर स्टाफ ने हड़ताल की थी। स्टाफ ने सीएमओ को अपना मांग पत्र और ज्ञापन सौंपा है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वार्ता के बाद स्टाफ अब धीरे-धीरे अपने काम पर वापस लौट रहा है। लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए जनता के मन में यह सवाल जरूर है कि सरकारी अस्पतालों में मरीज सुरक्षित हैं या नहीं?

Related Articles

Back to top button