ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

महामारी काल में भी बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता, जानिए विश्व के किन बड़े नेताओं को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से इस समय लगभग पूरी दुनिया जूझ रही है। अमेरिका में सबसे बदतर हालात हैं। रूस और जर्मनी जैसे देशों में भी स्थिति अच्छी नहीं है। भारत में भी कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा एक लाख के स्तर पर पहुंच रहा है। संकट की इस घड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। लेकिन इस विकट घड़ी में भी देश ने प्रधानमंत्री मोदी में विश्वास दिखाया है। वह जिस तरह इस महामारी से जंग में देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उससे उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

पीएम मोदी की हाई एप्रूवल रेटिंग 80 से 90 फीसद तक पहुंच गई

हालिया सर्वे में वह इस घातक महामारी से निपटने के तरीके को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी ज्यादा लोकप्रिय पाए गए हैं। अमेरिकी फर्म मॉर्निग कंसल्ट के सर्वे के अनुसार, पिछले कुछ माह में मोदी की हाई एप्रूवल रेटिंग 80 फीसद से बढ़कर 90 फीसद के स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने लोकप्रियता के मामले में दूसरे नेताओं ट्रंप और पुतिन को भी पीछे छोड़ दिया है।

मोदी की आमतौर पर इन दोनों नेताओं से तुलना की जाती है। कई विश्लेषषकों का मानना है कि भारत अगर कोरोना महामारी से निकलने में सफल रहा तो वह और उनकी पार्टी (भाजपा) पहले से भी ज्यादा मजबूत हो सकती है।

आर्थिव विशेषज्ञों ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की तारीफ की

कई आर्थिक विश्लेषषकों ने सरकार की ओर से जारी किए गए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की सराहना की है। हालांकि पैदल ही घरों की ओर लौट रहे मजदूरों की दशा को लेकर मोदी सरकार को विपक्षी आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। इन सबके बावजूद वह मजबूती से डटे हुए हैं। ट्रंप की तरह पीएम ने मोदी ने वायरस के खतरे को कभी कमतर भी नहीं आंका। ट्रंप ने शुरआती दौर में वायरस को ज्यादा महत्व नहीं दिया था। महामारी से निपटने के तौर-तरीके को लेकर ट्रंप को आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है।

इन वैश्विक नेताओं से भी ज्यादा लोकप्रिय

मॉर्निग कंसल्ट के सर्वे के अनुसार, पीएम मोदी दूसर वैश्विक नेताओं के मुकाबले बेहतर कर रहे हैं। वह ट्रंप, पुतिन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और दूसरे कई नेताओं से भी ज्यादा लोकप्रिय पाए गए हैं। मॉर्निग कंसल्ट एक अमेरिकी फर्म है, जो दुनिया के कई देशों में ऑनलाइन सर्वे करती है।

Related Articles

Back to top button