ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

शुरु हो गई दिल्ली से हरियाणा की सीधी बस सेवा

नई दिल्ली। दिल्ली से हरियाणा की सीधी बस सेवा शुरु हो चुकी हैं। सरकार की परमिशन के बाद अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरियाणा के कई जिलो के लिए बस सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। मगर बसों की शुरुआत से पहले ही पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

दिल्ली हरियाणा बसों के टिकट सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे। साथ ही ये बस सेवा नॉन स्टॉप चलाई जाएंगी। यानी ये बसें सिर्फ अपने गंतव्य जिले में जाकर ही रुकेंगी। बीच में कहीं भी रोका नहीं जाएगा। लॉक डाउन के चलते रास्ते के सारे ढाबे पहले ही बंद हो चुके  हैं। लिहाजा अब बस को कहीं भी रोकने का कोई बहाना भी नहीं बचा है। बसों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। अगर आपकी जानकारी में इन शहरों से कोई मजदूर या प्रवासी कामगार है जिसे अपने जिले में जाना है तो आप ये खबर उन्हें दिखाकर उनकी काफी सहायता कर सकते हैं।

बसों की समय सारिणी

1) दिल्ली से अम्बाला कैंट :- 9:30बजे सुबह

2) दिल्ली से भिवानी :- 9बजे सुबह

3) दिल्ली से  कैथल :- 9बजे सुबह

4) दिल्ली से  पलवल :- 9:30बजे सुबह

5) दिल्ली से नारनौल :- 9:30बजे सुबह

6) दिल्ली से पंचकूला :- 9:45बजे सुबह

7) दिल्ली से सिरसा :- 9बजे सुबह

इन बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा। फिलहाल बसों में सिर्फ 30 सवारी ही टिकट बुक करा सकती है। सबकी पहले स्क्रीनिंग होगी। रास्ते में बस कहीं नहीं रुकेगी।

Related Articles

Back to top button