ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
उत्तरप्रदेश

Varanasi News: नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार; प्रेगनेंसी छिपाने के लिए खिलाई थी अबॉर्शन की दवा

वाराणसी: सारनाथ थाना क्षेत्र में जीएनएम सेकेंड ईयर की नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ‘अत्यधिक ब्लीडिंग’ (excessive bleeding) को मौत का कारण बताया गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड मोहम्मद समीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

💊 अबॉर्शन का दबाव बना बना कर खिलाई दवा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि छात्रा करीब तीन महीने की गर्भवती थी और शादी करना चाहती थी, जबकि आरोपी समीर अबॉर्शन कराने का दबाव बना रहा था। समीर ने करियर और समाज में बदनामी का डर दिखाकर छात्रा को अबॉर्शन की दवा खिला दी। दवा लेने के कुछ ही समय बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

🚔 आरोपी ने पहले भी दी थी अबॉर्शन की दवा

जांच में यह भी चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि करीब सात महीने पहले भी समीर ने छात्रा को अबॉर्शन की दवा दी थी। उस समय स्थिति नियंत्रण में थी, लेकिन इस बार अधिक ब्लीडिंग होने के कारण छात्रा की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे और एक ही कॉलेज में पढ़ते थे।

💔 बिरयानी ले जाने की जिद और मौत का सफर

घटना के दिन का एक दुखद पहलू यह भी सामने आया कि छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के लिए घर पर ‘बिरयानी’ बनाकर ले जाना चाहती थी, लेकिन उसकी मां ने उसे ‘सब्जी-पराठा’ ले जाने को कहा था। यह छोटी सी बात उस अंतिम मुलाकात की आखिरी निशानी बन गई। आरोपी ने मौत के बाद घबराकर जौनपुर भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button