ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

अपहरण व रंगदारी मामले में आरोपित जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत अर्जी खारिज

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में अपहरण व रंगदारी के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज कुमार ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। वादी प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंहल ने प्राथमिकी दर्ज कराया था कि पूर्व सांसद के कहने पर आरोपित विक्रम व अन्य ने बलपूर्वक उनका अपहरण किया तथा पूर्व सांसद के घर ले गए।

वहां सांसद पिस्टल लेकर आए और जबरन वादी की फर्म को कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति करने को कहा। इन्कार करने पर भद्दी  गालियां व धमकी दी तथा रंगदारी मांगी। घटना की एफआइआर 10 मई को दर्ज हुई। रात में सांसद की गिरफ्तारी हुई। दूसरे दिन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत अर्जी निरस्त होने के बाद सेशन कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया। जहां कोर्ट ने जमानत अर्जी निरस्त कर दी।

आरोपों से पलट गए थे नमामि गंगे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर

इससे पूर्व नमामि गंगे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल मुकदमा दर्ज कराते समय लगाए गए आरोपों से पलट गए थे। पुलिस महानिदेशक से लेकर अन्य आला अफसरों व अदालत तक में दरखास्त देकर वादी ने कहा था कि पूर्व सांसद ने न तो उनका अपहरण कराया था और न ही रंगदारी मांगी थी। हालांकि वादी के मुकदमा वापस लेने की मांग को कोर्ट ने यह कहते हुए वापस कर दिया था कि यह उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। अभिनव सिंघल की तहरीर पर 10 मई की रात साढ़े दस बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज हुआ और आधी रात के बाद पुलिस ने आवास पर दबिश देकर जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Back to top button