ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

Sheopur Land Dispute: श्योपुर में मंदिर की दान दी गई जमीन पर दबंगों का कब्जा; स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

श्योपुर: श्योपुर के वार्ड क्रमांक 14, फक्कड़ चौराहा स्थित आंगनबाड़ी से सटी मंदिर की जमीन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि जिस जमीन को पूर्व में मंदिर निर्माण के लिए दान किया गया था, आज उस पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। महादेव की आस्था से जुड़े इस स्थान पर हो रहे अतिक्रमण से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से इसे तुरंत कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

🚧 जमीन कब्जाने और रंगदारी का आरोप

स्थानीय निवासियों और पार्षद जुगल किशोर मेहरा ने प्रशासन को दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2006 से यहां माता का मंदिर स्थित है। वार्डवासियों का कहना है कि जब वे शिव मंदिर की पुनः स्थापना करवा रहे थे, तो कुछ लोगों ने आकर न केवल धमकी दी, बल्कि 2 लाख रुपये की अवैध मांग भी की। साथ ही, यह भी आरोप है कि दबंगों ने पुरानी मूर्ति को फेंक दिया और नई मूर्ति की स्थापना में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

🏠 कब्जा कर घर बनाने की साजिश

ओमप्रकाश वैष्णव और मोडू लाल जैसे स्थानीय बुजुर्गों ने बताया कि मंदिर का चबूतरा यहां करीब 20 साल से बना हुआ है। आरोप है कि दबंगों ने मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से घर बनाकर कब्जा कर लिया है और अब बची हुई जमीन को भी हथियाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जमीन पूर्व में सिंघल साहब द्वारा मंदिर के लिए दान की गई थी, जिसका रिकॉर्ड प्रशासन के पास भी है।

👮 प्रशासन का निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका सीएमओ राधे रमण यादव और कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर ने स्थानीय लोगों की शिकायत दर्ज कर ली है। सीएमओ का कहना है कि “मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और मंदिर की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि यह आस्था का विषय है।” वहीं, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस की टीम और नगर पालिका अमला जल्द ही मौके पर जाकर स्थिति की जांच करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button