ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

पुलिस नाका पर नहीं रोके जाएंगे निर्माण कार्य की सामग्री वाले वाहन, एसपी को दी गई जवाबदेही

रांची। डीजीपी एमवी राव ने मंगलवार को सभी जिलों के एसपी, रेंज डीआइजी व जोनल आइजी को पत्र लिखकर पुलिस नाका व गश्ती दल की कार्यशैली पर आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा है कि ऐसी शिकायत मिल रही है कि निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री के आवागमन को कुछ पुलिस नाका व गश्ती दल बाधित कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के आवागमन में लगे वाहनों को नहीं रोकना है।

अगर किसी अपराध की सूचना पर रोककर पूछताछ करना आवश्यक हो तो कम से कम डीएसपी स्तर के पदाधिकारी ही संबंधित जांच करेंगे। अगर गश्ती दल एवं पुलिस नाका के पास वाहनों को अनावश्यक रोककर रखा जाता है तो संबंधित एसपी इसके लिए जवाबदेह होंगे। उन्होंने रेंज डीआइजी और जोनल आइजी को निर्देशित किया है कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button