ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
हरियाणा

Haryana Farmers News: अब सरकारी योजनाओं का लाभ होगा और आसान; हरियाणा के 6808 गांवों का हुआ डिजिटल मानचित्रण

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और डेटा-आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ‘एग्रीस्टैक’ (AgriStack) कार्यक्रम में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य में अब तक 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की जियो-रैफरैंसिंग और 95.89 प्रतिशत गांवों का डिजिटल मानचित्रण पूरा कर लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई संचालन समिति की बैठक में इन उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

📊 डिजिटल डेटा से बदलेगी किसानों की तस्वीर

इस पहल का उद्देश्य किसानों के भूमि स्वामित्व, फसल संबंधी जानकारी और व्यक्तिगत रिकॉर्ड को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है। अब तक 11.58 लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है और 8.32 लाख किसान आई.डी. तैयार की जा चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इस प्रणाली के पूरी तरह लागू होने से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लक्षित लाभार्थियों तक पहुँचे और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में दोहराव कम हो।

📍 किसान रजिस्ट्री और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)

राजस्व विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि ‘किसान रजिस्ट्री’ का कार्य प्रदेशभर के कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) के माध्यम से युद्धस्तर पर जारी है। सी.एस.सी. की सक्रिय भागीदारी से आने वाले दिनों में पंजीकरण की रफ्तार में और तेजी आने की उम्मीद है। यह डिजिटल मैपिंग भविष्य के फसल सर्वेक्षण के लिए एक ठोस आधार तैयार करेगी।

🚀 खरीफ-2026: डिजिटल फसल सर्वेक्षण की तैयारी

बैठक में खरीफ-2026 के लिए होने वाले डिजिटल फसल सर्वेक्षण पर भी जोर दिया गया। यह सर्वेक्षण राज्य के सभी 23 जिलों के जियो-रैफरेंस किए गए कृषि भूखंडों को कवर करेगा। अगस्त 2026 से शुरू होने वाले इस बड़े कार्य में लगभग 6,500 सर्वेक्षक तैनात किए जाएंगे। राजस्व विभाग के डेटाबेस में उपलब्ध 1.75 करोड़ रिकॉर्ड का उपयोग करके किसान रजिस्ट्री का दायरा और अधिक विस्तृत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button