ब्रेकिंग
मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर में महाकाल की तर्ज पर 'दीप ज्योति आरती' की शुरुआत, सावन में उमड़ा आस्था का सै... विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग...
देश

कम नहीं हो रही कोरोना की रफ्तार, महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन दो हजार से अधिक मरीज आए सामने

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 12 हजार को पार कर गया। महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन दो हजार से अधिक मरीज सामने आए। महाराष्ट्र के साथ ही दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में भी नए मामले की रफ्तार तेज रही। कोरोना के खिलाफ जंग में इन राज्यों ने देश की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 3435 लोगों की जान गई है और 1,12,359 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक 45,299 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

महाराष्ट्र में 41 हजार के पार हुए

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 41 हजार के पार हो गई है। राज्य में लगातार पांचवे दिन दो हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है। गुरुवार को 2,345 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,642 हो गई है। अब तक 1,454 लोगों की जान भी जा चुकी है।

दिल्ली में 11569 संक्रमित

राजधानी दिल्ली लॉकडाउन से अभी पूरी तरह से खुली भी नहीं है कि नए मामलों में तेज वृद्धि हो गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पांच सौ के आस पास नए मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 571 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 11,659 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 18 लोगों के मरने की जानकारी मिली है।

तमिलनाडु में भी तेज वृद्धि

तमिलनाडु में भी संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को 776 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार के करीब पहुंच गया। केरल में भी मामले बढ़ने लगे हैं और 24 नए केस के साथ 690 संक्रमित हो गए हैं। आंध्र प्रदेश में अब तक 2,607 और कर्नाटक में 1,605 संक्रमित पाए जा चुके हैं।

गुजरात में 371 नए मामले

गुजरात में 371 नए मामले सामने आए हैं और 24 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 12,910 संक्रमित सामने आ चुके हैं इनमें से 773 की जान जा चुकी है। अहमदाबाद में 233 नए केस मिले हैं और 9,449 संक्रमित हो गए हैं। महानगर में अब तक 619 लोगों की जान भी जा चुकी है।

उत्तर भारत में भी कोरोना का कहर जारी

दिल्ली के साथ ही उत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों में भी कोरोना का कहर जारी है। बिहार में 237 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में 1,900 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसी तरह राजस्थान में 131 नए केस के साथ 6,146, मध्य प्रदेश में 60 नए मामलों के साथ 5,935 और 59 नए मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर में 1,449 संक्रमित अब तक सामने आ चुके हैं।

देश में कुल संक्रमित

राज्य                           संक्रमित

महाराष्ट्र –                     39,297

तमिलनाडु –                 13,967

गुजरात –                     12,910

दिल्ली –                      11,659

राजस्थान –                   6,140

मध्य प्रदेश –                 5,935

उत्तर प्रदेश –                5,227

बंगाल –                       3,103

आंध्र प्रदेश –                2,557

पंजाब –                      2,087

तेलंगाना –                   1,661

बिहार –                      1,900

कर्नाटक –                   1,462

जम्मू-कश्मीर –             1,449

ओडिशा –                   1,103

हरियाणा –                   993

केरल –                        690

झारखंड –                    304

चंडीगढ़ –                     191

त्रिपुरा –                       173

असम –                       185

उत्तराखंड –                 146

हिमाचल प्रदेश –           132

छत्तीसगढ़ –                 128

लद्दाख –                       46

गोवा –                          41

अंडमान-निकोबार –        33

पुडुचेरी –                      18

मेघालय –                     13

मणिपुर –                      9

मिजोरम –                     1

अरुणाचल –                  1

Related Articles

Back to top button