ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

राजस्थान सरकार द्वारा भेजे 36.36 लाख के बिल का योगी सरकार ने किया भुगतान

लखनऊः कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों पर शुरू हुई सियासत बस पॉलटिक्स तक पहुंची ही थी इस बीच राजस्थान सरकार ने इसे नया मोड़ दे दिया है। कोटा के छात्रों को यूपी बॉर्डर पहुंचाने के मामले में एक 36 लाख 36 हजार रुपए का बिल योगी सरकार को भेजा है। साथ ही राजस्थान सरकार ने जल्द भुगतान का निवेदन भी किया। योगी सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार को पूरी राशि का भुगतान कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, यूपीएसआरटीसी की तरफ से पहले राजस्थान रोडवेज की तरफ से पेश किए गए डीजल के 19.76 लाख के बिल का भुगतान किया गया था। अब राजस्थान सरकार के 36.36 लाख के बिल का भुगतान कर दिया गया है। ये बिल कोटा से आगरा/मथुरा तक लॉकडाउन में छात्रों को पहुंचाने में लगी 70 बसों का भेजा गया था।

इस बारे में यूपीएसआरटीसी के एमडी राजशेखर ने कहा कि अप्रैल के मध्य में लॉकडाउन में फंसे छात्रों को कोटा से घर वापस पहुंचाने की कवायद की गई थी। शुरुआत में हमारा अनुमान 8 से 10 हजार छात्रों के फंसे होने का था, लेकिन मौके पर संख्या ज्यादा हुई। इस दौरान हमने राजस्थान रोडवेज से आग्रह कर मथुरा और आगरा तक बच्चों को ड्रॉप करने को कहा। इसी का बिल राजस्थान रोडवेज द्वारा दिया गया था, इसका भुगतान हमने कर दिया है।

Related Articles

Back to top button