ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

प्रयागराज में हाईवे पर प्रवासी कामगारों से भरी बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी, तीन दर्जन घायल

प्रयागराज। राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को पश्चिम बंगाल छोडऩे जा रही बस कौडि़हार के शहाबपुर गांव के सामने चालक को झपकी आने पर हाइवे से तीस फीट नीचे गहरी खाई में चली गई। बस मे फंसे प्रवासी मजूदरों की चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजे व खिड़कियों को तोड़कर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हे लेकर सीएचसी पहुंची जहां कई की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

राजस्‍थान से पश्चिम बंगाल जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के तमाम मजदूर राजस्थान में फंसे हैं। पश्चिम बंगाल सरकार के मजदूरों के वापस बुलाने पर राजस्थान परिवहन की बस लगभग चार दर्जन प्रवासी कामगारों को लेकर गुरुवार को राजस्थान से चली थी

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

घायलों के अनुसार शुक्रवार की रात चालक को अचानक झपकी आ गई। इसके बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर बस कौडि़हार के शहाबपुर मौर्यनगर के सामने हाइवे से तीस फीट नीचे गहरे खाई में गिर गई। घटना के बाद बस में फंसे प्रवासी कामगारों में चीख पुकार मच गई।

ग्रामीणों की मदद से प्रधान ने घायलों को बस से बाहर निकाला

खबर पाकर ग्राम प्रधान के साथ दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। घायलों को बस का दरवाजा और खिडकियां तोडकर किसी तरह बाहर निकाला । ग्राम प्रधान की सूचना पर नवाबगंज पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। कई घायलों का वहीं पर प्राथमिक उपचार किया गया। जबकि गंभीर घायलों को सीएचसी कौडि़हार ले जाया गया। यहां से हालत नाजुक देख कुछ मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button