ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...
देश

नहीं दिखा चांद अब दिल्ली में सोमवार को मनाई जाएगी ईद, रविवार को होगा आखिरी रोजा

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में शनिवार को चांद नहीं दिखने के कारण अब सोमवार को ईद मनेगी। यह कहना है दिल्‍ली के जामा मस्‍जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का। उन्‍होंने बताया कि अब 25 तारीख को ईद मनेगी क्‍योंकि आज चांद नहीं दिखा है। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि ईद के दौरान भी शारीरिक दूरी का खास ख्‍याल रखा जाए। बता दें कि इस बार कोरोना वायरस के कारण ईद का जश्‍न फीका हो गया है।

दिल्‍ली में सोमवार को ईद मनाई जाएगी, शनिवार को कहीं से भी चांद देखने की खबर नहीं आई। दिल्ली की दो ऐतिहासिक मस्जिदों के शाही इमामों ने ऐलान किया कि शनिवार को कहीं से भी चांद दिखने की खबर नहीं मिली। इसलिए ईद-उल-फित्र यानि ईद का त्यौहार सोमवार को मनाया जाएगा।

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में चांद नहीं दिखा और न ही चांद दिखने की कहीं से खबर या गवाही मिली। इसलिए रविवार को 30वां रोजा होगा और शव्वाल (इस्लामी कलेंडर का 10वां महीना) की पहली तारीख सोमवार को होगी। शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है।

वहीं, जामा मस्जिद के इमाम सईद अहमद बुखारी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कहीं से भी चांद दिखने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि असम, कर्नाटक, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, मुंबई, चेन्नई में संपर्क कर चांद के बारे में जानकारी ली गई थी लेकिन कहीं से भी चांद दिखने की खबर नहीं है।

मुस्लिम संगठन इमारत- ए- शरीया ने भी ऐलान किया है कि शनिवार को चांद नहीं दिखा है और रविवार को आखिरी रोजा होगा। वहीं, जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्‍यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद के पर्व के दौरान भी सभी को पहले की ही तरह शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए क्योंकि महामारी किसी धर्म विशेष कि नहीं होती, ईद का त्योहार स्वास्थ्य निर्देशो का पालन करते हुए अपनों के बीच मनाए और मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ करें।

Related Articles

Back to top button