ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

स्‍कूल के WhatsApp ग्रुप पर महिला शिक्षक ने लिखा- ‘पाकिस्तान हमारी प्रिय मातृभूमि है’, हंगामा

गोरखपुर। शहर के जीएन पब्लिक स्कूल की कक्षा-चार, सेक्शन ए की क्लास टीचर द्वारा ऑनलाइन शिक्षण के लिए बने वाट्सएप ग्रुप पर ‘नाउन’ (संज्ञा) समझाने के लिए दिए गए उदाहरणों से विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका ने पाकिस्तान को लेकर कई उदाहरण दिए हैं, जिस पर अभिभावकों ने आपत्ति जताई हैं। हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख शिक्षिका ने तत्काल पहले वाले उदाहरण को हटा दिया

शिक्षक शादाब खानम ने संज्ञा समझाने के क्रम में कुछ ऐसे उदाहरण दिए, ‘पाकिस्तान हमारी प्रिय मातृभूमि है।’ ‘मैं पाकिस्तानी सेना में शामिल होऊंगा’ तथा ‘रशीद मिनहद एक बहादुर सैनिक था।’ जैसे ही कुछ अभिभावकों ने इसे पर ग्रुप देखा, तत्काल स्क्रीन शॉट लेकर वायरल कर दिया। इसको लेकर लोगों में रोष है।

मेरा मकसद बच्चों को आसान तरीके से संज्ञा समझाना था। इसके लिए मैंने गूगल से सर्च कर सबसे छोटा उदाहरण ढूंढा। मैंने यह नहीं देखा कि पाकिस्तान है, चाइना है या फिर अमेरिका। जब बाद में मेरे संज्ञान में आया कि इससे लोगों को तकलीफ पहुंची है तो तत्काल मैंने इसे बदल दिया। – शादाब खानम, शिक्षिका

जैसे ही मेरे संज्ञान में मामला आया मैंने शिक्षक से इस बारे में पूछा। उन्होंने स्वीकार किया है कि उनसे गलती हो गई है। मैंने उन्हें नोटिस दे दिया है। स्पष्टीकरण के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। – गोरक्ष प्रताप सिंह, प्रबंधक, जीएन पब्लिक स्कूल

प्रबंधन ने शिक्षिका को कार्य से रोका

शादाब खानम द्वारा ऑनलाइन शिक्षण कार्य के दौरान पाकिस्तान को लेकर दिए आपत्तिजनक उदाहरण की विद्यालय प्रबंधन ने कड़े शब्दों में निंदा की है। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षिका को शिक्षण कार्य से रोकने के साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। विद्यालय प्रबंधन ने जारी बयान में कहा है कि शिक्षिका का यह अपराध अक्षम्य है। विद्यालय की तरफ से एनसीईआरटी द्वारा प्रमाणित पुस्तकों का अवलोकन करते हुए ही अध्यापन कार्य करने की अनुमति है। हमें अपनी राष्ट्रीयता का हर स्तर पर सम्मान करना होगा। जो भी इसके विरुद्ध आचरण करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मामला गंभीर है। विद्यालय प्रबंधन से जांच कर कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। – ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक

Related Articles

Back to top button