ब्रेकिंग
फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में फर्जी विजिलेंस अधिकारी गिरफ्तार, सीएमओ को नौकरी से हटाने की दी थी... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत... पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ...
देश

ओवैसी ने की केंद्र सरकार की आलोचना, राहत पैकेजों को बताया अपर्याप्त

हैदराबाद। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चक्रवात एम्फन (Cyclone Amphan) से होने वाले नुकसान से निपटने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राहत पैकेजों को ओवैसी ने अपर्याप्त’ बताया है

ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार को चक्रवात से प्रभावित लोगों के पूर्ण राहत और पुनर्वास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस चक्रवात में कई लोगों जान चली गई और बड़ी संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रधानमंत्री ने राज्यों का दौरा किया और पश्चिम बंगाल के लिए 1,000 करोड़ रुपये और ओडिशा के लिए 500 करोड़ रुपये की राहत निधि की घोषणा की है। भारत सरकार को प्रभावितों को पूरी राहत और पुनर्वास के लिए काम करना चाहिए।

हैदराबाद के सांसद ने दोनों चक्रवात प्रभावित राज्यों के साथ एकजुटता व्यक्त की और जल्द ही हालात सामान्य होने की प्रार्थना की। ओवैसी ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात एम्फन के कारण हुई तबाही अकल्पनीय है। मैं और मेरी पार्टी के सदस्य इस कठीन समय में दोनों राज्यों के लोगों के साथ हैं। हम उनकी राहत के लिए प्रार्थना करते हैं।

चक्रवात की वजह से करीब छह करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, 86 लोगों की मौत हुई है। सिर्फ एक दक्षिण 24 परगना जिले में ही 73 लाख लोग प्रभावित है। शनिवार को जिले का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद काकद्वीप में प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण 24 परगना में 10 लाख से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 41,600 बिजली के खंबे टूट गए हैं। नदियों के करीब 56 किलोमीटर तटबंध टूट गए हैं।

बता दें कि  22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button