ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
विदेश

नेपाल के पीएम ओली ने भारत पर फिर लगाए आरोप, कहा- भारत से बिना जांच आ रहे लोग फैला रहे कोरोना

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को देश के नाम संबोधन में एक बार फिर भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तुलना में नेपाल में मृत्‍यु दर कम है। भारत से आने वाले लोग बिना उचित जांच के आ रहे हैं, जिसने आगे कोरेाना वायरस के प्रसार में योगदान दिया है।

 नेपाल में लॉकडाउन दो जून तक बढ़ाया 

उन्‍होंने कहा कि सरकार कोविड-19 की जांच का दायरा बढ़ाएगी। कोरोना संक्रमण के लिए देश की कम से कम दो फीसदी जनता की जांच की जाएगी क्योंकि देश में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। नेपाल में सोमवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 79 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 682 हो गई है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिये नेपाल ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को दो जून तक बढ़ा दिया है।

नेपाल में 20 लैब्‍स कर रही हैं कोरेाना की जांच  

नेपाल उन राष्ट्रों में शामिल है जहां वायरस संक्रमण के मामले बेहद कम हैं और अब तक सिर्फ चार जानें गई हैं। राष्ट्र के नाम टेलीविजन पर प्रसारित अपने संदेश में प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि यह सरकार वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिये अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी हम देश में 20 प्रयोगशालाओं में संक्रमण की जांच कर रहे हैं। यद्यपि शुरू में हमारे पास जांच के लिये सिर्फ एक प्रयोगशाला थी। उन्‍हेांने कहा कि सरकार जांच का दायरा बढ़ाएगी और देश की तीन करोड़ आबादी में से कम से कम दो प्रतिशत का परीक्षण किया जाएगा।

देश में बढ़ाए जाएंगे आइसोलेशन सेंटर 

उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार पृथक वास केंद्रों (आइसोलेशन सेंटर) को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए होटलों, सार्वजनिक संरचनाओं का इस्तेमाल किया जाएगा, जो अब तक नहीं किया जा रहा था। ओली ने कहा कि कोविड-19 से मुकाबले में नेपाल की स्थिति संतोषजनक है उन्होंने कहा कि सरकार विदेशों में स्थित नेपाली नागरिकों के सामने आ रही समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और उनकी वतन वापसी की योजना बनाई जाएगी।

ओली ने कहा था, भारत से आ रहा कोरोना वायरस चीन और इटली से भी ज्यादा खतरनाक

इससे पहले 21 मई को कोरोना महामारी के सामने आने के बाद ओली ने पहली बार संसद को संबोधित किया था। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था कि भारत से आ रहा कोरोना वायरस चीन और इटली से भी ज्यादा खतरनाक है।’

ओली ने कहा था कि भारत से अवैध तरीके से आने वाले लोग नेपाल में कोरोना वायरस फैला रहे हैं। इन लोगों को लाने के लिए देश के कुछ स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदार हैं। इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि कालापानी, लिपुलेक और लिम्पियाधूरा नेपाल का क्षेत्र है और वह कूटनीतिक और राजनीतिक रास्तों से इसे वापस लेंगे। पिछले दिनों ओली सरकार ने एक नए नक्शे को भी मंजूरी दी है, जिसमें भारत के इन तीनों क्षेत्रों को नेपाल के क्षेत्र के रूप में दर्शाया है।

Related Articles

Back to top button