ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

कम्‍यूनिटी ट्रांसमिशन का पता लगाने के लिए सेरोसर्वे कराएगी सरकार, 10 हॉटस्पॉट शहरों में अध्‍ययन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के सामुदायिक संक्रमण का पता लगाने के लिए सरकार सबसे ज्यादा मामलों वाले 10 हॉटस्पॉट शहरों में सेरोसर्वे कराएगी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) और अन्य एजेंसियों के शोधकर्ताओं ने इसको लेकर एक प्रोटोकाल तैयार किया है। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइजेएमआर) में समुदाय आधारित सर्वे को लेकर प्रकाशित प्रोटोकाल के मुताबिक इन 10 शहरों के अलावा 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 60 जिलों में में भी यह सर्वे कराया जाएगा।

इन जिलों का निर्धारण 10 लाख की आबादी पर संक्रमण के मामलों के आधार पर किया जाएगा। इन्हें चार श्रेणियों-शून्य, निम्न, मध्यम और उच्च में बांटा गया है। सबसे ज्यादा मामलों वाले 10 शहरों में मुंबई, दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, ठाणे, इंदौर, जयपुर, चेन्नई और सूरत शामिल हैं। आइसीएमआर ने कहा है कि प्रत्येक श्रेणी से 15 जिलों का चयन किया जाएगा। कुल 24 हजार लोगों के नमूनों की जांच की जाएगी।

सामुदायिक संक्रमण के ट्रेंड का पता लगाने के लिए लोगों के खून के सीरम की जांच की जाएगी। हर जिले में 10 क्लस्टर से 400 लोगों के नस से खून का नमूना लिया जाएगा। एक घर से सिर्फ एक व्यक्ति के ही नमूने लिए जाएंगे। सर्वे के नतीजों से आगे की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। इससे संबंधित जिलों में ज्यादा संक्रमण वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन को बनाए रखने को लेकर भी फैसला करने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि लॉकडाउन में छूट और आवागमन की सुविधाओं की सीमित बहाली के बुरे नतीजे अब सामने आने लगे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में न सिर्फ संक्रमण तेजी से फैल रहा है बल्कि नगालैंड जैसे राज्य जो अभी तक ग्रीन जोन में थे वहां भी संक्रमित मिलने लगे हैं। चेन्नई से लौटे तीन लोगों को नगालैंड में संक्रमित पाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 6,977 नए मामले मिले हैं और 154 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के मामले बढ़कर 1,38,845 हो गए हैं जिसमें 77 हजार एक्टिव केस हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा चार हजार को पार कर गया है।

Related Articles

Back to top button