ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

Train Derailment: गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर मालगाड़ी बेपटरी, 16 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: उत्तर रेलवे (Northern Railway) के गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस रूट पर एक मालगाड़ी के लदे हुए 6 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिसके कारण इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस दुर्घटना के कारण उत्तर रेलवे को कई ईएमयू (EMU) और यात्री ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द, आंशिक रूप से रद्द तथा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित (Divert) करना पड़ा है। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

53 ट्रेनें हुईं प्रभावित: 16 पूरी तरह रद्द, 24 का बदला रूट

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना के कारण कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनमें से 24 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है। वहीं, 16 यात्री ट्रेनें पूरी तरह से रद्द (Cancel) कर दी गई हैं, जबकि 5 यात्री ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा 8 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर नियंत्रित (Regulate) किया गया है।

युद्धस्तर पर जारी है ट्रैक बहाली का काम, अधिकारी मौके पर मौजूद

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM), अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। रेलवे की टीमें तत्काल ट्रैक बहाली के कार्य में जुट गई हैं। दुर्घटना के कारण इस व्यस्त मार्ग पर दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे ने बताया कि अलीगढ़, पलवल और साहिबाबाद की ओर जाने वाली कुछ सेवाओं के संचालन में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से डायवर्ट कर चलाया गया, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हो।

यात्रियों से अपील: यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति (Train Status) की जानकारी रेलवे के आधिकारिक ऐप (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्रभावित रेलखंड पर बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और स्थिति सामान्य होते ही नियमित रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।

रद्द और आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट (Train Cancelled List)

पूरी तरह से रद्द ट्रेनें:

  • 64437 गाजियाबाद-दिल्ली

  • 64402 दिल्ली-साहिबाबाद

  • 64411 साहिबाबाद-दिल्ली

  • 64408 दिल्ली-गाजियाबाद

  • 64423 गाजियाबाद-नयी दिल्ली

  • 64430 नयी दिल्ली-गाजियाबाद

  • 64425 गाजियाबाद-नयी दिल्ली

  • 64432 नयी दिल्ली-गाजियाबाद

  • 64417 गाजियाबाद-दिल्ली

  • 64439 गाजियाबाद-दिल्ली

  • 64406 दिल्ली-गाजियाबाद

  • 64401 गाजियाबाद-दिल्ली

  • 64434 दिल्ली-गाजियाबाद

  • 64031 गाजियाबाद-साहिबाबाद

आंशिक रूप से रद्द और डायवर्ट की गई ट्रेनें:

  • 64104 (नयी दिल्ली-दनकौर): यह ट्रेन अब नई दिल्ली की बजाय गाजियाबाद से शुरू होगी।

  • 64109 (दनकौर-शकूरबस्ती): यह ट्रेन शकूरबस्ती जाने की बजाय गाजियाबाद पर ही समाप्त होगी।

  • 64112 (शकूरबस्ती-दनकौर): यह ट्रेन शकूरबस्ती की जगह गाजियाबाद से शुरू होगी।

  • 64152 (दिल्ली-अलीगढ़ जंक्शन): यह ट्रेन दिल्ली की बजाय गाजियाबाद से शुरू होगी।

  • 64053 (पलवल-गाजियाबाद): यह ट्रेन गाजियाबाद जाने की बजाय नई दिल्ली पर ही समाप्त हो जाएगी।

  • 54474 (सहारनपुर-दिल्ली): इस ट्रेन को साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली मार्ग से होकर चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button