ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला बनाना गलत, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बहू और उसके बेटे को कथित अवैध बंधन से मुक्त कराने की मांग वाली हैबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता की दलीलों पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता ने तथ्यों को छिपाते हुए यह याचिका दायर की है और पूरा मामला अवैध निरुद्धि का नहीं, बल्कि एक पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद-226 के तहत मिलने वाली हैबियस कार्पस की असाधारण शक्ति का उपयोग नहीं किया जा सकता।

📝 विरोधाभासी बयानों और मानसिक दिव्यांगता पर कोर्ट के सवाल

न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि याचिकाकर्ता पहले अपने बेटे नीरज को 75 प्रतिशत मानसिक दिव्यांग बता रहा था, लेकिन रिकॉर्ड में कई गंभीर विरोधाभास सामने आए। कोर्ट ने कड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बेटा वास्तव में मानसिक रूप से अस्वस्थ था, तो उसकी शादी क्यों कराई गई और वह पिता कैसे बना? इन विरोधाभासी और अस्पष्ट तथ्यों के आधार पर अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया।

Related Articles

Back to top button