ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

प्लेन से आ रहे हैं रांची, तो 72 घंटे में लौट जाइए, नहीं तो 14 दिन क्‍वारंटाइन

रांची। देश के विभिन्न इलाकों से हवाई मार्ग से पहुंचने वाले लोगों के लिए झारखंड सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार फ्लाइट से आनेवाले लोगों को 14 दिनों के होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इस दौरान कोई समस्या आने अथवा लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल को जानकारी देनी होगी। ये नियम उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो तीन दिनों (72 घंटे) के अंदर झारखंड से निकल जाएंगे अथवा दूसरे राज्यों से क्वारंटाइन अवधि पूरा कर लौटे हों। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के स्तर से जारी निर्देश की प्रति सभी उपायुक्तों और विभागों के सीनियर अधिकारियों को दी गई है।

घरेलू यात्रियों और दूसरे राज्यों से पहुंचे लोगों के लिए पूर्व में जारी केंद्र के दिशानिर्देश प्रभावी होंगे। इधर, सभी एयरलाइंस को कहा गया है कि वे रांची आने वाले यात्रियों का पूरा विवरण परिवहन सचिव को उपलब्ध कराएंगे। यात्रियों की सूची के साथ उनके बारे में विस्तृत जानकारी भी होगी। हवाई अड्डे से सभी यात्री अपने निजी वाहन या टैक्सी से घर तक जा सकेंगे। यहां होम क्वारंटाइन के 14 दिनों के बीच अगर किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण दिखते हैं तो वह नजदीक के सरकारी अस्पताल को सूचित करेगा और वहां जाकर अपनी जांच कराएगा।

बगैर सहमति हवाई और ट्रेन सेवा आरंभ करने का विरोध किया झामुमो ने

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमवार से अंतरदेशीय हवाई सेवा और एक जून से यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने का कड़ा विरोध किया है। महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति के बाद रेल या हवाई सेवा का परिचालन का आकलन करना चाहिए था। फिलहाल पूरे देश में मजदूर स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही चल रही है।

सरकार के निर्णय के अनुसार अगले 10 दिनों में 2600 मजदूर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जिसमें लगभग 36 लाख से भी ज्यादा प्रवासी मजदूर अपने घर को लौटेंगे। ऐसी विषम परिस्थिति में राज्यों को विशेष तैयारी करनी पड़ेगी। केंद्र सरकार बिना राज्य सरकारों की सहमति से यदि रेल एवं हवाई परिचालन शुरू करेगी तो राज्यों में हाहाकार की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। सामान्य रेल एवं हवाई परिचालन लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद तथा प्रवासी मजदूर एवं अन्य सभी लोगों के अपने मूल स्थान तक पहुंच जाने के बाद शुरू होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button