ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

‘झुकती है दुनिया…’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने की हुंकार

नीट (NEET) परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा दिए जाने की खबर के बाद जंतर-मंतर पर डटे छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार जश्न मनाया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया।

💬 ‘हमने ये कर दिखाया’, दीपके ने दिवंगत छात्रों को समर्पित की जीत

मंच से समर्थकों और छात्रों को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, “ये कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन मैं कहता हूं—झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। हमने ये कर दिखाया है।” जंतर-मंतर पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इस जीत को उन सभी मेधावी छात्रों को समर्पित किया, जिन्होंने नीट विवाद के मानसिक तनाव में अपनी जान गंवा दी।

💰 CJP की अब दो अन्य प्रमुख मांगें: मृतक परिवारों को 1-1 करोड़ का मुआवजा और मुकदमे वापसी की मांग

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की पहली मांग पूरी होने के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने अपनी बाकी दो मांगों को लेकर सरकार पर दबाव तेज कर दिया है:

  1. आत्महत्या करने वाले सभी मृतक छात्रों के पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा तत्काल दिया जाए।

  2. आंदोलन के दौरान देशभर में प्रदर्शनकारी छात्रों और छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं।

🔥 ‘हम कॉकरोच हैं, इतनी जल्दी जाने वाले नहीं’, जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी जारी रहेगा संघर्ष

अभिजीत दीपके ने कहा, “हम कॉकरोच हैं, इतनी जल्दी जाने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र में डरना नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए बोलना सीखना है।” सीजेपी (CJP) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि जब तक बाकी दो मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनका यह सत्याग्रह और संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button