ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर टला बड़ा हादसा: पुलिया धंसने से पुल पर फंसी 20 यात्रियों से भरी बस, रूट डायवर्ट

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसाझाल में स्थित रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) पर रविवार के दिन एक बहुत बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया।

पेंड्रा से बिलासपुर की ओर जा रही ‘पुष्पराज’ ट्रैवल्स की बस जैसे ही बांसाझाल स्थित पुलिया को पार कर रही थी, तभी जर्जर हो चुके पुल में अचानक तेज आवाज के साथ दरार आ गई और पुलिया का एक बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया। इसके चलते बस पुल के धंसे हुए हिस्से में फंस गई और उसका अगला भाग नीचे की ओर झुक गया।

😰 प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया खौफनाक मंजर, चालक की सूझबूझ से बचीं 20 यात्रियों की जानें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही पुलिया के मध्य में पहुंची, तभी जोरदार धमाके जैसी आवाज आई और सड़क का हिस्सा धंस गया।

चालक ने त्वरित सूझबूझ और नियंत्रण का परिचय देते हुए तत्काल बस को वहीं रोक दिया, जिससे बस नीचे खाई में गिरने से बच गई। हालांकि, कई मिनटों तक बस धंसे हुए पुल पर ही फंसी रही, जिससे बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

👨‍👩‍👧‍👦 ग्रामीणों ने तत्परता से यात्रियों को निकाला सुरक्षित बाहर, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

हादसे की जानकारी मिलते ही बांसाझाल के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिया के दोनों छोर पर बैरिकेड्स लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया। सड़क बंद होने से हाईवे के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

📢 ग्रामीणों ने की पुल की तकनीकी जांच की मांग, मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला है मुख्य मार्ग

स्थानिय निवासियों का कहना है कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के शहडोल, अनूपपुर तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले को बिलासपुर और रतनपुर से जोड़ने वाला अत्यंत व्यस्त और मुख्य मार्ग है।

इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े यात्री वाहन व व्यावसायिक ट्रक गुजरते हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और एनएचएआई से पुलिया की तत्काल तकनीकी जांच कराकर नया पुल बनाने की मांग की है। फिलहाल सुरक्षा कारणों से मार्ग पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

🚧 बांसाझाल में यातायात पूरी तरह बाधित, NH-45 के अधिकारी मरम्मत कार्य में जुटे

रतनपुर–बेलगहना–गौरेला-पेंड्रा–अमरकंटक मार्ग पर स्थित ग्राम बांसाझाल में मुख्य मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से इस रूट पर भारी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) के इंजीनियर और कर्मचारी तकनीकी संसाधनों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और यातायात को शीघ्र बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

🚗 छोटे वाहनों और बसों के लिए रूट डायवर्ट, यातायात पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

यातायात पुलिस और बिलासपुर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को असुविधा से बचाने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है:

  • छोटे वाहनों व छोटी बसों के लिए स्थानीय मार्ग: रतनपुर से आने वाली गाड़ियां बांसाझाल घटनास्थल से ठीक पहले दाहिनी ओर मुड़कर बारीडीह बस्ती होते हुए मुख्य मार्ग से गौरेला-पेंड्रा की ओर जा सकती हैं। (यह मार्ग केवल दोपहिया, कार और छोटी बसों के लिए है।)

  • वैकल्पिक मार्ग-1: रतनपुर ➔ शनिचरी चौक ➔ जूना शहर ➔ जोगीपुर चौक ➔ अमाली ➔ कंचनपुर ➔ बेलगहना रोड।

  • वैकल्पिक मार्ग-2 (भारी वाहनों हेतु): रतनपुर ➔ कोटा ➔ बेलगहना ➔ पेंड्रा।

Related Articles

Back to top button