ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, महाराष्ट्र में 105 की और गई जान; दिल्ली समेत कई राज्यों में बिगड़े हालात

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या डेढ़ लाख को पार कर गई है, पर एक्टिव केस 80 हजार के पार हैं। अब तक 44 सौ के करीब लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की दर भी बढ़कर 42.45 फीसद हो गई है और अब तक करीब 65 हजार लोग स्वस्थ हुए हैं। पर बुधवार को महाराष्ट्र में 105 लोगों की मौत हो गई है। देश के किसी भी राज्य में एक दिन में कोरोना से सौ से ज्यादा मौतें पहली बार हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु में भी संक्रमण के नए मामलों में आए उछाल ने चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में 792 और तमिलनाडु में 817 नए केस मिले हैं, जो दोनों ही राज्यों में एक दिन में अब तक सामने आए नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 6,387 मामले मिले हैं और 170 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,51,767 हो गई है और 4,337 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं।

दिल्ली में एक दिन में रिकॉर्ड 23 मौतें

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से मिली खबरों के मुताबिक बुधवार को  दिल्ली में 5,165 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,52,670 हो गई है। अब तक 4441 लोगों की मौत भी हुई है। बुधवार को 173 लोगों की जान गई, जो तीसरे सबसे बड़ी संख्या है। इसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 105, दिल्ली में रिकॉर्ड 27, गुजरात में 23, बंगाल व तमिलनाडु में छह-छह, कर्नाटक में तीन, राजस्थान में दो और आंध्र प्रदेश में एक मौत शामिल है।

महाराष्ट्र में नए मामले कम हुए

महाराष्ट्र में महामारी से पहली बार सौ से ज्यादा लोगों की जान गई है। लेकिन नए मामलों में कमी आई है। बुधवार को 2,190 नए मामले सामने आए। यह संख्या एक दिन पहले से कुछ ज्यादा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में कम है। इसमें से एक हजार से ज्यादा मामले अकेले मुंबई में ही मिले हैं। अब तक राज्य में 56,948 संक्रमित पाए जा चुके हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या 1,897 हो गई है।

दिल्ली में 15 और तमिलनाडु में 18 हजार के पार संक्रमित

राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण अपनी पीक की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों ही राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार पांच सौ से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में अब तक 15,257 और तमिलनाडु में 18,545 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। दिल्ली में अब तक 303 लोगों की जान भी गई है, जबकि तमिलनाडु में 133 मौतें हुई हैं।

गुजरात में हालात स्थिरता की ओर

गुजरात में संक्रमण के नए मामलों में कमी तो नहीं आ रही है, लेकिन स्थिरता बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना पांच सौ से कम ही मामले मिल रहे हैं। बुधवार को बी 376 नए केस सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,205 हो गई, हालांकि, एक्टिव केस 6,720 ही हैं। अब तक 938 लोगों की मौत भी हुई है।

बिहार में संक्रमित तीन हजार के पार

बिहार में तेजी से नए मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या तीन हजार को पार कर गई है। बुधवार को सामने आए 38 मामलों के साथ कुल मामले 3,006 हो गए हैं। ओडिशा में भी 76 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 1,593 पर पहुंच गई है। असम में हालात तेजी से गंभीर हो हे हैं। 32 नए मामलों के साथ राज्य में 714 संक्रमित हो गए हैं। 99 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश में 6,823 और 144 केस के साथ राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 7,680 हो गई है।

केरल में एक हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

कोरोना को लगभग मात दे चुका केरल एक बार फिर उसकी चपेट में आने लगा है। बाहर से आ रहे लोगों के चलते राज्य में 40 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 1,003 हो गई है। हालांकि, एक्टिव केस मात्र 445 ही हैं। आंध्र प्रदेश में 134 नए केस के साथ 3,117 संक्रमित हो गए हैं। वहीं, कर्नाटक में भी 135 नए मामले सामने आए हैं और मरीजों का आंकड़ा 2,418 पर पहुंच गया है।

देश में कुल संक्रमित

राज्य                           संक्रमित

महाराष्ट्र –                      56,948

तमिलनाडु –                  18,545

गुजरात –                      15,205

दिल्ली –                       15,257

राजस्थान –                     7,680

मध्य प्रदेश –                   7,155

उत्तर प्रदेश –                  6,823

बंगाल –                         4,192

आंध्र प्रदेश –                   3,117

बिहार –                         3,006

पंजाब –                         2,188

कर्नाटक –                     2,418

तेलंगाना –                     1,991

जम्मू-कश्मीर –               1,759

ओडिशा –                     1,593

हरियाणा –                     1,308

केरल –                         1,003

असम –                            714

झारखंड –                         411

उत्तराखंड –                      402

छत्तीसगढ़ –                      362

चंडीगढ़ –                        238

हिमाचल प्रदेश –               248

त्रिपुरा –                           232

गोवा –                              67

लद्दाख –                           54

पुडुचेरी –                          52

मणिपुर –                          41

अंडमान-निकोबार –           33

मेघालय –                        13

नगालैंड –                         9

अरुणाचल –                      2

मिजोरम –                        1

सिक्किम –                       1

Related Articles

Back to top button