ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कांग्रेस नेता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए हेमंत ने नहीं किया शारीरिक दूरी का पालन, CM पर मुकदमा की मांग

धनबाद। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करे। उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है। सोरेन ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद उनके परिजनों से भेंट की। इस दौरान शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है। चाहे वो आम आदमी हो या प्रेदश का मुख्यमंत्री। लिहाजा पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करे।

चंद्रशेखर सिंह ने आगे कहा कि ट्विटर पर मुख्यमंत्री जितने विनम्रता से पेश आते हैं हकीकत में उतनी ही पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते रहे हैं। रघुवर दास के मुख्यमंत्रित्व काल में उनके ऊपर लोगों ने कई व्यक्तिगत आक्षेप लगाया पर किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी ओर हेमंत के खिलाफ बयानबाजी करनेवाले भाजपा नेताओं को लक्ष्य कर कार्रवाई की जा रही है। विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश राज्य में लगातार हो रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान वहां काफी भीड़ थी। सीएम ने ट्वीट करके कहा, “बेरमो से विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व राजेन्द्र सिंह जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजेन्द्र सिंह मेरे अभिभावक स्वरूप थे। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।” सीएम ने श्रद्धांजलि देते हुए दो फोटो भी ट्वीटर पर शेयर किया है। भाजपा इसी को आधार बनाकर हेमंत सोरेन पर कार्रवाई की मांग कर रही है।

धनबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य की पुलिस अब तक सिर्फ राहत कार्य में लगे भाजपा नेताओं के खिलाफ ही मुकदमा करती रही है। विधायक इंद्रजीत महतो इसके ताजा उदाहरण हैं। बता दें कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने लॉकडाउन के दौरान गाजे-बाजे के साथ ट्रांसफार्मर का उद्धाटन किया था। इस दौरान वहां भीड़ जुटी थी। इसी को लेकर भाजपा विधायक व अन्य के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button