ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
खेल

MS Dhoni के रिटायरमेंट की उड़ी अफवाह तो पत्नी साक्षी ने गुस्से में कर दिया ये ट्वीट

नई दिल्ली। बुधवार को सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है, लेकिन ये बात सच्चाई से कोसों दूर थी, क्योंकि न तो किसी मीडिया हाउस के पास ये खबर थी और न ही खुद एमएस धौनी इस बात के संकेत तक दिए थे कि संन्यास ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर #DhoniRetires ट्रेंड करने लगा। ये देखकर एमएस धौनी की पत्नी साक्षी धौनी गुस्सा हो गईं और उन्होंने एक ट्वीट कर दिया।

एमएस धौनी के रिटायरमेंट की अफवाह उड़ाने वालों पर बरसते हुए साक्षी धौनी ने पहले तो ट्वीट कर दिया, लेकिन फिर उस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया, लेकिन तब तक उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा था, “ये सिर्फ अफवाह है! मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों की मानसिक स्थिति को असंतुलित बना दिया है। एक जीवन मिलता है।”

दरअसल, महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद मैदान पर नहीं उतरे हैं और न ही वे भारतीय टीम के सलेक्शन के लिए उपलब्ध रहे हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थीं, वे संन्यास लेने वाले हैं, लेकिन वे आइपीएल की तैयारियों के लिए चेन्नई पहुंचे थे। हालांकि, धौनी अभी तक अपने संन्यास को लेकर कुछ भी नहीं बोला है।

खुद एमएस धौनी ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, हेड कोच रवि शास्त्री, टीम इंडिया का मैनेजमेंट, भारतीय टीम के चयनकर्ता और बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली भी उनके संन्यास को लेकर अभी तक नहीं बोले हैं। ऐसे में अचानक बुधवार (27 मई) को सोशल मीडिया पर धोनी रिटायर्स ट्रेंड करने लगा तो ये उनकी पत्नी साक्षी को अच्छा नहीं लगा। इससे पहले भी साक्षी मीडिया पर डोनेशन को लेकर भड़क चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button