ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
टेक्नोलॉजी

Paytm की नई सुविधा, बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट घर बैठे कर सकेंगे Vodafone-idea रिचार्ज

नई दिल्ली। भारत के ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm ने एक नई सुविधा शुरू की है। इससे फीचर फोन यूजर्स को फोन रिचार्ज करने में काफी साहूलियत होगी। ग्राहक अब केवल एक वैध UPI आईडी के साथ अपने Vodafone-idea नंबर को रिचार्ज  कर सकेंगे। देश भर में इस सेवा के विस्तार करने के लिए Paytm, Vodafone-idea और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ काम करेगी। इस कदम से उन लाखों उपभोक्ताओं को मदद मिलेगी जो जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है और रिचार्ज कराने के लिए दुकानों पर जाने की आवश्यकता पड़ती है। कंपनी ने कहा कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल-इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है, साथ ही गैर-पेटीएम ऐप उपयोगकर्ता भी इस सेवा का आसानी से लाभ उठा सकते हैं।

पेटीएम ने कहा कि यह सेवा एनपीसीआई का नया भुगतान सेवा *99# पर आधारित है, जो अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (USSD) चैनल पर काम करती है। यह सेवा बेसिक फीचर फोन का उपयोग करके मोबाइल बैंकिंग लेन-देन की अनुमति देती है। इसके साथ ही, USID आधारित बैंकिंग का उपयोग करने के लिए मोबाइल इंटरनेट डेटा की आवश्यकता नहीं पड़ती है। पेटीएम आधी भारतीय आबादी को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में लाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहा है। इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने इस पहल में भाग लिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाखों प्रवासी जो घर से दूर हैं और सीमित साधनों के साथ जी रहे हैं, वो अपने परिवार से संपर्क में बनें रहें।

ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल

अगर किसी यूजर्स की UIP आईडी bhim UPI के साथ रजिस्टर्ड है, तो उन्हें बस *99*1*3# डायल करना होगा। जिस यूजर्स का रजिस्ट्रेशन नहीं हैं, उन्हें *99# डायल करना होगा। इसके बाद उन्हें मोबाइल नंबर से जुड़े उन सभी बैंक खातों का विकल्प दिया जाएगा जहां से USID डायल किया गया है। अब यूजर्स को उस बैंक खाते का चयन करना होता है जिससे वह अपनी UPI आईडी रजिस्टर्ड करना चाहते हैं और फिर यूपीआई पिन सेट कर सकते है।

Related Articles

Back to top button