ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

कोरोना संकट के बीच 22-22 घंटे काम, केजरीवाल बोले- ‘दिल्ली के हीरो’ को सलाम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना महामारी और लाॅकडाउन के दौरान दिल्ली वासियों को सुरक्षित रखने के लिए अपने जान की परवाह किए बगैर रात-दिन काम कर रहे डॉक्टर, नर्स, प्रिंसिपल और शिक्षक, राशन वितरण, सिविल डिफेंस वालेंटियर, पुलिस, आशा वर्कर, बस चालक, कंडक्टर व माॅर्शल को सलाम करते हुए उन्हें ‘दिल्ली के हीरो‘ नाम दिया है। केजरीवाल का कहना है कि आज दिल्ली सबसे मुश्किल जंग अपने दिल्ली के इन योद्धाओं की वजह से इतनी मजबूती से लड़ रही है।

इन योद्धाओं की वजह से ही कोरोना वायरस के ठीक हो रहे मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इनकी वजह से ही दिल्ली में 10 लाख लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाया जा रहा है। इनकी वजह से ही लाखों प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा जा रहा है। दिल्ली के यह हीरो अपना घर-बार छोड़कर रात-दिन बस दिल्ली को सुरक्षित करने की जंग लड़ रहे हैं। दिल्ली सीएम ने कहा कि समय की परवाह किए बिना दिल्ली के ये हीरो 22 घंटे तक काम करते हैं ताकि दूसरों लोग सुरक्षित रहें।

Related Articles

Back to top button