ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा
देश

मेरठ में आतंकी गिरफ्तार : दहशतगर्द का दिल्ली और सीमा पार तक कनेक्‍शन सामने आया, जांच तेज

मेरठ। थापरनगर से पकड़े गए पंजाब के आतंकी का मेरठ से लेकर दिल्ली और सीमा पार तक का कनेक्शन सामने आ रहा है। कई बड़े रसूखदार लोगों के भी वह लगातार संपर्क में था। खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का वह सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। उसका काम सीमा पार से गोला-बारुद मंगाकर उसे सप्लाई करने का था। अब मेरठ पुलिस सबसे पहले उसके लोकल कनेक्शन की जांच में जुट गई है। आरोपित के पास से जनरैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर भी बरामद हुए हैं।

विदेश में कनेक्शन की जांच

शनिवार दोपहर के समय पंजाब पुलिस के डीएसपी राकेश कुमार यादव, स्पेशल आपरेशन सेल के अजीत सिंह और यूपी एटीएस के साथ मेरठ पहुंचे। यहां आला अफसरों को जानकारी देने के बाद उन्होंने आतंकी तीरथ सिंह को पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया कि वह काफी समय से सोशल मीडिया पर खालिस्तान मूवमेंट से जुड़ा था। अब जांच एजेंसियां उसके स्थानीय से लेकर दिल्ली और विदेशी तक के कनेक्शन की जांच में जुट गई हैं। उसके संपर्क में काफी लोग थे, सभी रडार पर आ गए हैं। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के एकाउंट भी खंगाले जाएंगे

पाकिस्तान भी जा चुका

तीरथ सिंह खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का सक्रिय सदस्य है। सूत्रों ने बताया कि सीमापार से गोला-बारुद मंगाने की उसपर जिम्मेदारी रहती है। इस सिलसिले में ही वह दो बार पाकिस्तान भी जा चुका है। अब उससे जुड़े हर व्यक्ति की कुंडली खंगाली जाएगी। वहीं, पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि कहीं यह स्थानीय युवकों को भी तो खालिस्तान मूवमेंट के लिए तो तैयार नहीं कर रहा था।

दिन में काम, शाम को सेवादारी

आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपित दिन में सोतीगंज स्थित एक ऑटो पाट््र्स की दुकान में काम करता है। करीब चार साल से वह एक ही जगह काम कर रहा है। इसके बाद शाम को वह गुरुद्वारे में सेवादारी करता है। बताया गया कि आसपास के लोगों से भी उसका बातचीत काफी कम होती थी।

एलआइयू एक बार फिर फेल

एलआइयू एक बार फिर फेल साबित हुई। थापरनगर में एक आतंकी कई सालों से रह रहा था। सीमापार से भी उसका कनेक्शन है। बावजूद इसके एलआइयू को पता तक नहीं चला। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब खुफिया विभाग की पोल खुल गई है।

आतंकी का पिता इंटर कॉलेज में चौकीदार

तीरथ सिंह के पिता अजीत सिंह खालसा इंटर कॉलेज में चौकीदार हैं। साथ ही बच्चों को रिक्शे से लाने- ले जाने का काम भी उनके जिम्मे है। स्कूल के ऊपर ही प्रबंधकों ने उनको कमरा दे रखा है। बताया जाता है कि तीरथ सिंह को तीन माह पहले एक फोन कैंट क्षेत्र में मिला था, जिसे उसने इस्तेमाल किया और खराब हो जाने के चलते बंद कर दिया था। उस फोन में जो सिम इस्तेमाल किया था, उसे दूसरे फोन में डाल लिया था। उसी आधार पर जांच टीम खालसा इंटर कॉलेज तक पहुंची थी। इस दौरान सदर  बाजार पुलिस भी उनके साथ थी। पुलिस जिस फोन की तलाश में थी, वह फोन तीरथ सिंह के पास था।

Related Articles

Back to top button