ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

PM नरेंद्र मोदी बोले- पूर्वी भारत में देश का ‘विकास इंजन’ बनने की क्षमता, इस पर देना होगा जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट काल के बीच आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया है। इस दौरान आज प्रधानमंत्री ने पूर्वी भारत को लेकर एक प्रमुख बात की और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के पूर्वी क्षेत्र में भारत के विकास इंजन बनने की क्षमता है और इस क्षेत्र को विकसित करने की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने कहा कि इस इलाके पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 65 वें संस्करण के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कति आज हम देश में जो देख रहे हैं, वह हमें अतीत में क्या हुआ, इसे देखने और इसका विश्लेषण करने का अवसर देता है। यह भविष्य के लिए हमें एक सबक दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रवासी मजदूरों के दर्द को देखकर, हम अपने देश के पूर्वी क्षेत्र के दर्द को महसूस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र को विकसित करने की आवश्यकता है, जिसमें देश के विकास इंजन बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र की जनशक्ति भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास से देश का सतत विकास संभव है।

Related Articles

Back to top button