ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़े, आज से बढ़ जाएंगे दाम

नई दिल्ली।  दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के कारण बढ़े खर्च का हवाला देते हुए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) ने सीएनजी के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब यह 42 की जगह 43 रुपये में मिलेगी। इसी तरह गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 48.75 तो करनाल में 50.85 व रेवाड़ी में 54.15 रुपये की नई दर पर सीएनजी मिलेगी। इसके पहले 3 अप्रैल को सीएनजी के दाम में 3.2 रुपये की कटौती हुई थी।

मंगलवार से लागू होंगी नई दरें 

सीएनजी की नई दर 2 जून यानी मंगलवार सुबह 6 बजे से प्रभावी होगी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) का कहना है कि लॉकडाउन के दौर में सड़कों पर वाहन काफी कम थे। तब 15 से 20 फीसद गैस की बिक्री रह गई थी, जबकि कर्मचारियों को वेतन देने समेत अन्य मदों में खर्च पूर्व की भांति रहा। इस कारण उसको नुकसान उठाना पड़ा है। आईजीएल दिल्ली और आसपास के इलाके में गाड़ियों के लिए सीएनजी और घर में किचन के लिए पीएनजी की सप्लाई करता है। हालांकि पीएनजी की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ईंधन की खपत में बड़ी गिरावट  

कोरोना वायरस के प्रसार के कारण देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध या काफी कम आवागतन के कारण ईंधन की खपत में बड़ी गिरावट देखी गई है।  माना जा रहा है कि करीब 90 फीसदी तक ईंधन की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। अब अनलॉक1 में कुछ जगहों पर लॉकडाउन खोला गया है तो इसके बावजूद सीएनजी की बिक्री में कोई तेजी नहीं आई है और ब्रिकी में बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) को अपने खर्च का वहन करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को वेतन देने, बिजली कनेक्शन के फिक्स चार्ज, रखरखाव और किराया पर गैस कंपनी को अपने खर्च का वहन पहले की तरह जारी रखना है। इसलिए कंपनी ने सीएनजी की दरों में वृद्धि की है।

Related Articles

Back to top button