ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
देश

1.90 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित, अब तक 5 हजार से ज्‍यादा की मौत, जानें राज्‍यों का हाल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में बढ़ते मामलों के चलते भारत कोरोना महामारी से प्रभावित होने वाला दुनिया का सातवां देश बन गया है। इससे आगे सिर्फ अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली ही हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 17 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं और एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक 1.90 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। सोमवार को भी छह हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले चौबीस घंटे में 8,392 नए मामले मिले हैं और 230 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1,90,535 और मृतकों की संख्या 5,394 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय व राज्‍यों के आंकड़ों में अंतर 

स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 6,503 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,91,165 हो गई है। लेकिन सक्रिय केस 93,870 हैं और अब तक 91,789 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।

इस महामारी से अब तक 5,506 लोगों की मौत हुई है। सोमवार को भी 183 लोगों की जान गई, जिसमें एक बार फिर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 76, दिल्ली में 50, गुजरात में 25, तमिलनाडु में 11, बंगाल में आठ, राजस्थान में पांच, जम्मू-कश्मीर में तीन, आंध्र प्रदेश में दो और छत्तीसगढ़, उत्तराखंड व कर्नाटक में एक-एक मौत शामिल है।

महाराष्ट्र में 70 हजार से ज्यादा संक्रमित 

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 70 हजार को पार कर गई है। सोमवार को 2,361 नए मामले मिले है। राज्य में अब तक 2,362 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में भी 990 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार को पार करते हुए 20,834 पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी में 523 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। गुजरात में 423 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,217 हो गई है।

तमिलनाडु में एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस

तमिलनडु में भी 1,162 नए मामले मिले हैं, जो राज्य में अब तक सामने आए संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। लगातार दूसरे दिन एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। रविवार को भी 11 सौ से ज्यादा केस मिले थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,495 हो गई है।

बंगाल-ओडिशा में भी नहीं थम रहा संक्रमण

बंगाल और ओडिशा में भी संक्रमण पर रोक नहीं लग पा ही है। प्रवासी मजदूरों की वापसी के साथ ही दोनों राज्यों में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। बंगाल में 271 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 5,772 हो गई है, जबकि ओडिशा में 156 नए मामलों के साथ आंकड़ा 2,104 पर पहुंच गया है। ओडिशा में एक दिन में सामने आए नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

उत्तर प्रदेश-राजस्थान में कंट्रोल में नहीं कोरोना

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कोरोना कंट्रोल में आता नहीं दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में 116 नए मामले आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,191 हो गई है, सक्रिय मामले 3,083 हैं। राजस्थान में 269 केस के साथ कोरोना पॉजिटिव 9,100 हो गए हैं।

कर्नाटक-केरल में भी हालात भयावह

कर्नाटक और केरल में भी तेजी से हालात बदल रहे हैं। एक समय था, जब इन दोनों राज्यों में बहुत कम मामले थे। लेकिन पाबंदियों में ढील के बाद से दोनों ही राज्यों में बहुत तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। कर्नाटक में 187 नए मामले मिले हैं और कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,408 हो गई है। केरल में भी 57 नए मामले मिले हैं, जिसमें 55 लोग बाहर से आए हुए हैं। राज्य में अब तक 1,326 मामले सामने आ चुके हैं, हालांकि, सक्रिय मामले 550 ही हैं।

देश में कुल संक्रमित 

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र – 70,013

तमिलनाडु – 23,495

दिल्ली – 20,834

गुजरात – 17,217

राजस्थान – 9,100

मध्य प्रदेश – 8,102

उत्तर प्रदेश – 8,191

बंगाल – 5,772

आंध्र प्रदेश – 3,674

बिहार – 3,872

कर्नाटक – 3,408

तेलंगाना – 2,698

पंजाब – 2,350

जम्मू-कश्मीर – 2,601

हरियाणा – 2,095

ओडिशा – 2,104

केरल – 1,326

असम – 1,384

उत्तराखंड – 929

झारखंड – 611

छत्तीसगढ़ – 533

हिमाचल प्रदेश – 339

चंडीगढ़ – 293

त्रिपुरा – 316

गोवा – 77

लद्दाख – 77

पुडुचेरी – 80

मणिपुर – 81

नगालैंड – 43

मेघालय -27

Related Articles

Back to top button