ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

69 हजार सहायक अध्यापक चयन की लिस्ट वेबसाइट पर जारी, 67867 अभ्यर्थियों को जिला आवंटित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक चयन की सूची वेबसाइट पर सोमवार रात जारी हो गई है। भर्ती के 69000 पदों के सापेक्ष 67,867 अभ्यर्थियों का ही चयन किया गया है, जबकि अनुसूचित जनजाति की 1,133 सीटों के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल सके हैं। बाकी सभी वर्गों की सीटों के सापेक्ष अभ्यर्थियों को जिला आवंटित कर दिया गया है। अहम यह भी है कि आधे से अधिक 68754 आवेदकों को निराश होना पड़ा है, वह चयन सूची से बाहर हो गए हैं। अभ्यर्थी उसे परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने 12 मई को भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। उसमें 1,46,060 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित हुए थे। परिषद सचिव विजय शंकर मिश्र ने बताया कि उन सभी से 18 मई अपरान्ह से 28 मई की मध्यरात्रि तक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिया गया। इसमें 1,36,621 ने आवेदन किया, जबकि 9439 अभ्यर्थी आवेदन से दूर रहे

भर्ती के 69000 पदों के लिए आवेदकों के गुणांक, भारांक, जिला वरीयता को देखते हुए जिले में उपलब्ध पद के आधार पर वर्ग व श्रेणीवार जिला आवंटन किया गया है। इसमें 67,867 अभ्यर्थियों को जिला आवंटित हुआ है। एसटी वर्ग के 1,113 सीटें अभ्यर्थी न होने से खाली रह गई हैं, जबकि अन्य सभी वर्गों की सीटों के लिए आवंटन पूरा हुआ है।

चयन प्रक्रिया मेरिट से होने के कारण 68,754 अभ्यर्थियों को बाहर होना पड़ा है। यह संख्या कुल चयनितों की तादाद से भी अधिक है। अब चयनित अभ्यर्थी संबंधित जिलों में तीन से छह जून तक काउंसिंलिंग कराएंगे और उसमें अर्ह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। ज्ञात हो कि भर्ती की लिखित परीक्षा छह जनवरी 2019 को हुई थी। कटऑफ अंक के विवाद के कारण करीब डेढ़ वर्ष तक इसकी अंतिम उत्तरकुंजी और परिणाम अधर में लटका रहा।

हाई कोर्ट में आदेश सुरक्षित से असमंजस : बेसिक शिक्षा परिषद के अफसरों की टीम सोमवार सुबह ही एनआइसी लखनऊ पहुंच गई थी, ताकि जिला आवंटन सूची दोपहर बाद जारी की जा सके। हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में इसी भर्ती के प्रश्नों के गलत जवाब पर आदेश सुरक्षित हो गया। इस पर जिला आवंटन सूची निर्गत करने को लेकर असमंजस बना रहा। एनआइसी से शासन तक चर्चा हुई और रात दस बजे आवंटन सूची जारी की गई है। इसे अनंतिम सूची कहा गया है, क्योंकि जिन्हें नियुक्ति पत्र मिलेगा वही अंतिम रूप से चयनित होंगे।

Related Articles

Back to top button