ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
खेल

‘विराट कोहली को स्लेज नहीं किया जाना चाहिए, इससे उन्हें ऑक्सीजन मिलती है’

नई दिल्ली। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच एक बहस छिड़ी थी कि कंगारू खिलाड़ी इसलिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को स्लेज नहीं करते हैं, क्योंकि उनको आइपीएल में उनके साथ खेलना है। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने कहा था कि ऐसा नहीं है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा था कि हम विराट कोहली को शांत रखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अब कंगारू टीम के ही एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डीन जोंस ने एक बड़ा दावा किया है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा विराट कोहली को स्लेज नहीं करने को लेकर डीन जोंस ने स्पोर्ट्सस्क्रीन से बात करते हुए कहा है कि विराट कोहली को स्लेज नहीं करना चाहिए, नहीं तो वे इसे ऑक्सीजन की तरह देखते हैं। जोंस ने कहा है, “मैं आपको इसका कारण बताऊंगा कि वे विराट कोहली पर चुप क्यों रहे, क्योंकि हम शांत हो जाते थे जब विव रिचर्ड्स बल्लेबाजी करने आते थे। हम जावेद मियांदाद, मार्टिन क्रो पर भी चुप हो गए थे।”

उन्होंने कहा है कि बड़े खिलाड़ियों को स्लेज नहीं करने के पीछे एक कारण है कि आप भालू को परेशान नहीं करते हैं। उसी तरह आप विराट कोहली या एमएस धौनी को परेशान नहीं करते हैं, क्योंकि यह वही है जो उन्हें पसंद है – एक टकराव। उन्होंने आगे कहा है, “उन्हें स्लेज करके कोई ऑक्सीजन मत दो, लेकिन मुझे यह कारण आइपीएल कॉन्ट्रैक्ट की वजह से विराट को परेशान न करने के कारण है। क्या विराट किसी को खेलने से रोकने वाले हैं? यह कोच और प्रबंधकों के लिए है।”

बता दें कि जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई का साल 2018-19 में आखिरी दौरा किया था तो उस समय भारतीय टीम को 2-1 से टेस्ट सीरीज में जीत मिली थी। उस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा के अलावा विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय टीम ने पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती थी।

Related Articles

Back to top button