ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

AAP नेता संजय सिंह की अनूठी पहल, 33 मजदूरों को हवाई जहाज से भेजेंगे घर

आप नेता संजय सिंह ने बतौर सांसद अपने 34 हवाई टिकटों का इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से पटना भेजने के लिए करने का निर्णय लिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वीरवार शाम वह भी पटना जाने वाले विमान में उनके साथ जाएंगे। एक सांसद के लिए सालाना घरेलू उड़ानों में 34 बिजनेस क्लास टिकटें आरक्षित होते हैं।

PunjabKesari

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे सबके लिए प्रेरणादायक बताया। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि संजय जी की इस अनूठी पहल से सभी को प्रेरणा मिलेगी। जिन्हें भगवान ने ज़िंदगी में साधन दिए हैं, उनकी ज़िम्मेदारी है कि वे अपने साधन दूसरों की सेवा में लगायें। संजय जी बधाई के पात्र हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए संजय सिंह ने लिखा कि धन्यवाद अरविंद केजरीवाल भाई, राजनीति में जिन आदर्शों को लेकर हम लोग आपके साथ निकले उसका जीवन भर अनुकरण करने की कोशिश करूंगा। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूर देशभर के कई हिस्सों में फंस गए हैं।

PunjabKesari

Related Articles

Back to top button