ब्रेकिंग
Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ...
देश

Earthquake in Delhi NCR: दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग, 3.2 रही तीव्रता

नोएडा। दिल्‍ली-एनसीआर में भूंकप के झटके महसूस हुए हैं। भूंकप आते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके नोएडा में ज्‍यादा महसूस किए गए हैं। भूकंप बुधवार को रात 10 बजकर 42 मिनट पर आया था। भूकंप की तीव्रता 3.2 थी, तीव्रता कम होने के कारण ज्‍यादातर लोगों को इसका पता ही नहीं चला। हालांकि नोएडा में लोग भूकंप के झटके महसूस होते ही तुरंत घरों से बाहर निकल गए।

फिर हिली दिल्‍ली-एनसीआर की धरती

दिल्‍ली-एनसीआर के इलाकों में इसके झटके महसूस किए गए। गुरुग्राम, नाेएडा समेत गाजियाबाद में लोगों को भूकंप के कंपन महसूस हुए।  बता दें कि दिल्‍ली-एनसीआर में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। इससे पहले 30 मई शुक्रवार रात 9 बजकर आठ मिनट पर भूकंप से झटके महसूस हुए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 दर्ज रही थी। उस समय भी आए भूकंप के झटके दिल्ली समेत पूरे एनसीआर मे महसूस हुए थे। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और गाजियाबाद समेत अन्य जगहों पर भूकंप के झटके महसूस हुए थे। आज भी आए भूकंप में इन इलाके लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए।

दो महीने में छह बार भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर में यह छठा मौका था जब भूकंप के झटके महसूस हुए। इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके अलावा 10, 15 और 29 मई को धरती कांपी थी। 12 अप्रैल को भूकंप की तीव्रता 3.5 थी, जबकि 13 अप्रैल को रिक्टर पैमाने पर इसे 2.7 दर्ज किया गया था। इससे पहले जितने भी बार भूकंप आए थे उनकी तीव्रत चार से कम थी। वहीं आज भी आए भूकंप की तीव्रता 3.2 थी जो चार से कम थी। बता दें कि भूकंप के लिहाज से दिल्ली सिस्मिक जोन चार में आती है।

Related Articles

Back to top button