ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

RTI के तहत मिली जानकारी, राज्यसभा के पास नहीं है नामित सदस्यों की संपत्ति का ब्योरा

नई दिल्ली। आपको जानकर थोड़ा आश्चर्य तो हो सकता है, लेकिन यह सच है कि राज्यसभा के पास उसके नामित सदस्यों की संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं है। इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता, पांच बार की बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरीकॉम, रूपा गांगुली, सोनल मानसिंह, रघुनाथ मोहपात्रा, रामसकल, राकेश सिन्हा व सुरेश गोपी शामिल हैं।

उच्च सदन ने 25 मई को सूचना का अधिकार (आरटीआइ) कानून के अंतर्गत मांगी गई जानकारी के जवाब में ये बातें कही हैं। राज्यसभा ने जवाब में कहा कि चूंकि सभी सदस्य राष्ट्रपति की तरफ से नामित किए गए हैं, इसलिए उसके पास उनकी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं है। उसने कहा, ‘राज्यसभा सदस्य (संपत्ति व देनदारी की घोषणा) नियम-2004 के नियम-3 के तहत केवल निर्वाचित सदस्य के लिए ही उनकी, उनकी पत्‍‌नी और उन पर निर्भर संतानों की संपत्ति और देनदारी का ब्योरा देना अनिवार्य है।’

दासगुप्ता पद्म पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार हैं तो गोपी मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्शन हीरो हैं। गांगुली अभिनेत्री हैं और मानसिंह मशहूर नृत्यांगना। मोहपात्रा पुरातत्वविद, सिन्हा लेखक व रामसकल वरिष्ठ नेता हैं। इन सभी की नियुक्ति तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजग सरकार की सिफारिश पर की थी।

19 जून को होंगे राज्यसभा के चुनाव

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 19 जून को मतदान कराने का फैसला किया है। इन 24 में 18 सीटों का चुनाव कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया था। इनमें से चार-चार सीटें आंध्र प्रदेश और गुजरात से, तीन-तीन मध्य प्रदेश और राजस्थान से, दो झारखंड से और एक-एक मणिपुर और मेघालय से हैं। सोमवार को आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और मिजोरम की छह सीटों पर भी इन सीटों के साथ ही चुनाव कराने का फैसला किया। इनमें कर्नाटक के चार राज्यसभा सदस्य 25 जून को रिटायर हो रहे हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश के एक सदस्य का कार्यकाल 23 जून को पूरा होगा। मिजोरम से एक राज्यसभा सदस्य 18 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे। इन छह सीटों के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी।

Related Articles

Back to top button