ब्रेकिंग
शराब की दुकानों पर उम्र की अनिवार्य जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र के जवाब न देने पर जताई न... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी और ममता बन... Delhi Water Supply Management: दिल्ली में वाटर सप्लाई नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए नई पहल, 'इंटेलि... Delhi High Court Notice on Analog Paneer: 'एनालॉग पनीर' की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका पर दिल्ली हा... Auraiya Crime News: कुत्ते को पीटने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, औरैया में दिल दहला ... Nalasopara Gym Trainer Case: नालासोपारा में जिम ट्रेनर आरिफ शेख पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने क... Bhagwant Mann Statement on Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान... Delhi Jantar Mantar Dispute: एसीपी विवेक भगत से जुड़े विवाद में नया मोड़, पत्रकार रोजी और अभिजीत दीप... Railway Employee Bonus 2026: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिल... Rahul Gandhi Press Conference: CEC के खिलाफ प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई, राह...
देश

यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री होम क्वारंटाइन, कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पांंच जून देंगे सैंपल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के साथ ही वित्त एवं संसदीय कार्य के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना होम क्वारंटाइन हो गए हैं। वह सोमवार को मेरठ मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में जिन मरीजों से मिले थे, वे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

बुधवार को विधानभवन स्थित कार्यालय कक्ष में काम निपटाने के दौरान मेरठ मेडिकल कालेज प्रशासन से इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद मंत्री ने कार्यालय छोड़ दिया। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रोटोकाल का पालन करते हुए वह होम क्वारंटाइन हो गए हैं। चूंकि वह एक जून को मेरठ गए थे इसलिए पांंच दिन बाद पांंच जून को वह कोरोना वायरस की जांच के लिए अपना सैंपल देंगे। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने तक वह घर पर ही रहेंगे। मंत्री ने बताया कि फिलहाल, जरूरी काम वह घर से ही करेंगे।

मंत्री के मुताबिक उन्होंने मेरठ मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर बात की थी। वह कोविड-19 के अस्पताल में नहीं गए थे। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री होने के नाते खन्ना ने हाल के दिनों में राज्य के कई मेेेेडिकल कालेजों का निरीक्षण किया है।

मेरठ से लौटने के बाद मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री जवाहर भवन स्थित चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय भी गए थे। बुधवार को संबंधित खबरें मीडिया में आने के बाद चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने घर लौट गए। वह इसे लेकर काफी परेशान थे कि कहीं मंत्री के यहां आने से उन्हें भी कोरोना न हो जाए। वह अधिकारियों से 72 घंटे तक कार्यालय बंद करने और इसे सैनिटाइज करवाने की मांग करने लगे। वहीं, इस तल पर एक ही बाथरूम है और वह चिकित्सा शिक्षा विभाग में है। ऐसे में दूसरे विभागों के कर्मचारी भी सहमे हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री भी आए थे कोरोना पाजिटिव के संपर्क में : उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मार्च में बालीवुड सिंगर कनिका कपूर की लखनऊ में आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे। कनिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वह भी क्वारंटाइन हो गए थे, हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Related Articles

Back to top button