ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपित गोरखपुर में गिरफ्तार

गोरखपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपित को गोरखपुर की कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने में प्रयुक्त मोबाइल फोन उसके पास से बरामद हुआ है।

शाहपुर क्षेत्र के हनुमंतनगर निवासी पंकज गिरी को गिरफ्तार किया गया है। पंकज ने पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी। अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश था। सपा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर गोरखपुर की कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के साथ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी।

यह है मामला

पूर्व मुख्यमंत्री 29 मई को एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस कार्यक्रम की वीडियो पार्टी के आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट की गई थी। आरोप है कि उसी पोस्ट पर पंकज गिरी नाम के व्यक्ति ने पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले में गबीश दुबे की तरफ से दी गई तहरीर में इसे घोर आपराधिक कृत्य बताते करार देते हुए अविलंब मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। कैंट के प्रभारी थानेदार विवेक मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आइटी एक्ट और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सपा जिलाध्‍यक्ष ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

समाजवादी पार्टी के जिलाध्‍यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी। सपा जिलाध्‍यक्ष ने कहा था कि यदि उक्‍त आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्‍य होंगे। सपा जिलाध्‍यक्ष ने कहा कि सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पर अभद्र टिप्‍पणी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button