ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
विदेश

Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भारतीय युवक पर भी एक्शन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कनाडा में सुरक्षा एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. कनाडाई बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी के सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप अब वहां की एजेंसियों के लिए प्राथमिकता वाले टारगेट में शामिल है. इसी कड़ी में एजेंसियों ने गैंग से जुड़े करीब 200 सदस्यों को कनाडा छोड़ने का सख्त आदेश सुना दिया है, जिनमें से 111 लोगों को अब तक देश से डिपोर्ट भी किया जा चुका है.

🎓 2. छात्र बनकर कनाडा गया था भारतीय नागरिक जशनदीप सिंह, बिश्नोई गैंग से जुड़े होने और वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई के बीच 25 साल के भारतीय नागरिक जशनदीप सिंह का मामला भी सामने आया है, जो दिसंबर 2022 में खुद को छात्र बताकर कनाडा पहुंचा था. कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ने उसे देश में रहने के लिए अयोग्य मानते हुए बाहर भेजने का आदेश दिया. उस पर लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है. उसके खिलाफ यह कार्रवाई अगस्त 2025 में एडमंटन की एक बर्थडे पार्टी के दौरान सामने आए उस वीडियो के बाद तेज हुई, जिसमें हवा में गोलियां चलाई गई थीं.

🔫 3. फायरिंग के वायरल वीडियो और एक्सटॉर्शन मामलों से जुड़े तार, गैंग ने कनाडा पर कब्जे की दी थी धमकी

जांच में सामने आया कि पार्टी के दौरान अर्शदीप सिंह, जिसे बिश्नोई गैंग का ‘मिडिल मैनेजर’ बताया गया है, ने कथित तौर पर पिस्टल से हवा में पांच गोलियां चलाई थीं. इस हथियार के तार ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक कैफे पर हुई फायरिंग और एक्सटॉर्शन से जुड़े मामलों से जुड़े पाए गए. सुनवाई के दौरान जशनदीप के बयानों में विरोधाभास मिलने पर बोर्ड ने उसे विश्वसनीय नहीं माना. आपको बता दें कि सितंबर 2026 में गैंग की तरफ से एक पत्र भी सामने आया था, जिसमें कनाडा में 5000 शूटर होने और देश पर कब्जा करने की धमकी दी गई थी.

Related Articles

Back to top button