ब्रेकिंग
संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर पूर्व जजों की चिंता: खुला पत्र जारी कर चुनाव आयोग और SIR का किय... Machanpally School News: पांचवीं कक्षा की परीक्षा का एक जवाब, जिसे पढ़कर हर कोई हो गया भावुक Seraikela News: सरायकेला के स्कूल में चोरों का धावा, मिड-डे मील का चावल, गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी Rajasthan Ganja Cultivation: उदयपुर के नयावास में एनसीबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय... Kerala Crime News: महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉक्सो एक्... Meerut News: शादी के महज 12 घंटे बाद दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आम के बाग में पेड़ से ल... Albendazole Tablet Side Effects: पेट के कीड़े की दवा खाते ही बेहोश हुए स्कूली बच्चे, उमरिया में मचा ... दिल्ली में जुलाई के CJP प्रदर्शन और हिंसा की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले: BNS के तहत दर्ज मामलों ... Shravasti News: श्रावस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, पोल लगाते समय करंट आने से दो ग्रामीणों क... Delhi Protest News: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली में हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ नारे...
खेल

पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी का दावा, IPL से कहीं ज्यादा अच्छे हैं PSL के गेंदबाज

इस्लामाबाद। पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का मानना है कि पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 लीग है। पाकिस्तानी दिग्गज का ये भी कहना है इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल से कहीं ज्यादा अच्छे गेंदबाज पीएसएल में हैं। मौजूदा समय की बात करें तो दुनिया की नंबर वन टी20 लीग आइपीएल है, जबकि नंबर दो पर ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली बिग बैश लीग है।

बासिल अली के साथ यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा है, “आइपीएल के बाद पीएसएल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 लीग है, लेकिन पीएसएल की तुलना आइपीएल से करना उचित नहीं है। पीएसएल हाल ही में शुरू हुई है और इसका पांचवां सीजन खेला गया है और पहली बार पाकिस्तान में पीएसएल का आयोजन हुआ है, जबकि आइपीएल काफी परिपक्व टूर्नामेंट है जो 11-12 साल से खेला जा रहा है।

पीएसएल के गेंदबाज आइपीएल से अच्छे

104 टेस्ट मैचों में 17 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल करने वाले दिग्गज वसीम अकरम ने कहा कि वह पांच साल के दौरान विदेशी खिलाड़ियों से केवल एक ही सवाल पूछ रहे थे कि उसने इस्लामाबाद यूनाइटेड, मुल्तान सुल्तांस और अब कराची किंग्स सहित विभिन्न पीएसएल टीमों के साथ बिताया है। उन्होंने कहा है, “मेरा प्रश्न दोनों लीगों के बीच के अंतर को लेकर था। मुझे जो जवाब मिला, वह यह था कि पीएसएल में गेंदबाजी की गुणवत्ता आइपीएल से काफी बेहतर थी।”

कभी आइपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे वसीम अकरम ने कहा है, “हमें पता चला कि पाकिस्तान में आयोजित होने के बाद पीएसएल कितना शानदार था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), PSL फ्रेंचाइजी, टीम के मालिकों और पाकिस्तानियों को इसके लिए धन्यवाद।” पाकिस्तान के लिए 414 टेस्ट विकेट झटकने वाले अकरम ने माना है कि हमारे युवा बल्लेबाजों में विश्वास की कमी है और पाकिस्तान क्रिकेट में अभी काफी सुधार की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button