ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
खेल

टिकट बुक कराते समय यह जानकारी देना जरूरी, रिजर्वेशन फॉर्म में हुआ बदलाव

नई दिल्ली। कोरोना संकट के इस काल में देशवासियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए रेलवे तमाम एहतियात के साथ काम करने लगा है। भारतीय रेलवे विभिन्न मार्गों पर रेलगाड़ियों का परिचालन कर रहा है। रेलवे ने वक्त की जरूरत को समझते हुए तमाम तरह के बदलाव किए है। इसी कड़ी में रिजर्वेशन फॉर्म में भी परिवर्तन किया गया है। इसका लक्ष्य हर यात्री के बारे में अधिक-से-अधिक जानकारी प्राप्त करना है ताकि जरूरत पड़ने पर यात्रियों से आसानी से सम्पर्क किया जा सके।

अब टिकट बुक कराने के लिए यह जानकारी देना हो गया है जरूरी

अगर आपने लंबे समय से अपने आइआरसीटीसी अकाउंट में लॉग-इन नहीं किया है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि लॉग-इन करते समय आपके मोबाइल नंबर और इमेल आइडी को वेरिफाई करने के लिए कहा जा सकता है। साथ ही मोबाइल नंबर और इमेल आइडी के पहले से वेरिफाई नहीं होने की स्थिति में भी आपको ऐसा करने के लिए कहा जा सकता है।

अब बात करते हैं टिकट बुकिंग के फॉर्म की। रेलवे ने टिकट बुकिंग के फॉर्म में कुछ जरूरी बदलाव किए है, जो ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ काउंटर से बुकिंग कराने पर भी लागू होगा। अब आपको टिकट रिजर्व कराते समय गंतव्य से जुड़ी पूरा पता भरना होगा। मसलन, पता, पिन कोड, शहर, जिला और राज्य। इसका लक्ष्य जरूरत पड़ने पर यात्रियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को सरल बनाना है।

Related Articles

Back to top button