ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

Bigg Boss 14 में एंट्री पर बोलीं अंगूरी भाभी, ‘मेरे लिए नहीं हैं ऐसे शो, मैं नहीं दे सकती ऐसा कंटेंट’

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 के लिए भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इस बार के सीजन के और भी धमाकेदार बनाने के लिए कई सेलेब्स से संपर्क किया जा रहा है ताकि इस बार भी बिगबॉस में एंटरटेनमेंट का तड़का लग सके। इसी बीच खबरें आई थीं कि ‘भाबी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी आत्रे को भी शो की टीम ने कॉल किया है। उसके बाद माना जा रहा था कि अब दूसरी अंगूरी भाभी भी शो में नज़र आएंगी क्योंकि इससे पहले अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पहले भी शो में आ चुकी हैं।

हालांकि, अब शुभांगी ने बिग बॉग की टीम की ओर से कॉल आने के बाद अपना पक्ष रखा है। उन्होंने आजतक से की खास बातचीत में यह कंफर्म किया है कि उन्हें बिग बॉस से कॉल आया था। उन्होंने बताया, ‘मुझे बिग बॉस 14 के लिए कॉल आया है लेकिन अभी मैं ‘भाबीजी घर पर हैं’ कर रही हूं और मेरे लिए मेरा सीरियल सबसे पहले है इसलिए बिग बॉस के घर जाने का तो सवाल ही नहीं उठता।’

साथ ही उन्होंने कहा कि बिग बॉस जैसे शो उनके लिए नहीं है, क्योंकि जो कंटेंट लोगों को पसंद है वो मैं नहीं दे पाऊंगी। साथ ही उन्होंने कहा, ‘झगड़ा मुझसे नहीं होता लेकिन आगे का मुझे नहीं पता। हो सकता है मेरा मन फ्यूचर में बदल जाए और मैं बिग बॉस का हिस्सा बनूं।’ लॉकडाउन के दौरान पर घर पर बोर हो रही एक्ट्रेस ने बिग बॉस में ना जाने का एक कारण उनकी बेटी को भी बताया। शुभांगी का मानना है कि मां होने के नाते मुझे मेरी बेटी का भी ख्याल रखना है।

बता दें कि शुभांगी से पहले शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस में एंट्री ली थी और बिग बॉस-11 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। शुभांगी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं और लॉकडाउन में घर पर बोर हो रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस टिकटॉक डिलीट करने की वजह से भी सुर्खियों में रही थीं। पहले टिकटॉक पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने चाइनीज सामानों का बायकॉट करते हुए टिकटॉक डिलीट कर दिया है।

Related Articles

Back to top button