ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बागपत जिले में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां हाईवे के बीच लगाए गए हरे-भरे पौधे को कथित तौर पर उखाड़कर चुराने और अपने साथ ले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. करीब एक मिनट के इस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति किस तरह बेखौफ होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से पौधे को निकालता है और उसे अपनी कार में रखकर वहां से रफूचक्कर हो जाता है.

🚗 कार पर लिखा है ‘POLICE’, क्या पुलिस विभाग से जुड़ा है वाहन?

इस वायरल वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा उस कार को लेकर हो रही है जिससे आरोपी आया था. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जिस कार से शख्स उतरा था, उस पर ‘POLICE’ लिखा हुआ है. हालांकि, यह कार वास्तव में पुलिस विभाग की ही है या किसी ने फर्जी तरीके से लिखवाया है और गाड़ी में सवार शख्स कौन था, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. इस घटना के सामने आने के बाद एक्सप्रेसवे पर पौधों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं.

🚧 सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए थे पौधे, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

आपको बता दें कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण और उसके सौंदर्यीकरण के तहत सड़क के दोनों किनारों और डिवाइडर के बीच बड़ी संख्या में सुंदर पौधे रोपे गए हैं. ऐसे में दिन या रात के समय इस तरह से पौधे उखाड़कर ले जाने की घटना ने संबंधित महकमे की निगरानी और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो बागपत जिले के किस सटीक हिस्से का है, लेकिन लोग सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button