ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...
देश

मुंबई: लॉकडाउन के कारण 74 दिन एयरपोर्ट पर फंसा रहा फुटबॉलर, आदित्य ठाकरे ने की मदद

घाना के फुटबॉलर रैंडी जुआन मुलर भारत में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के कारण करीब 74 दिन तक मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे रहे। जब आदित्य ठाकरे और युवा सेना के पदाधिकारी राहुल कनाल को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने फुटबॉलर रैंडी जुआन को एक होटल में पहुंचाया ताकि वह आराम से वहां रह सकें। मुलर अब फ्लाइट्स शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अपने देश वापस जा सकें। मुलर केरल में एक क्लब के लिए खेलने भारत आए थे। मुलर को केन्या एयरवेज के विमान से अपने देश वापस जाना था, लेकिन लॉकडाउन लागू होने के बाद वह मुंबई हवाई अड्डे पर ही फंस गए।

वहीं मुलर ने महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और युवा सेना के पदाधिकारी राहुल कनाल को मदद करने पर धन्यवाद दिया। मुलर ने कहा कि धन्यवाद आदित्य ठाकरे, राहुल कनाल। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।’ राहुल ने बताया कि फुटबॉलर रैंडी जुआन मुंबई एयरपोर्ट के आकर्षक कृत्रिम उद्यानों में अपना समय बिताते थे और किसी तरह स्टाल से खाना खरीदते थे। मुलर अपना समय हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ गुजारते थे। राहुल ने कहा कि मुलर ने उन्हें  बताया कि हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने उनकी बहुत मदद की। एक ट्विटर यूजर ने फुटबॉलर मुलर की दुर्दशा की तरफ आदित्य ठाकरे का ध्यान दिलाया। तब राहुल कनाल ने मुलर को एक होटल पहुंचाने में मदद की और कहा कि जब तक फ्लाइट्स फिर से शुरू नहीं हो जाती मुलर तब तक यहां रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button