ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

देश में कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, दो दिन में 19,000 लोगों को लिया अपनी चपेट में

कोरोना संक्रमण के मामलों में दिनों दिन हो रही वृद्धि से भारत पिछले 48 घंटों में विश्व में सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले एक दिन में देश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 9971 मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 2.47 लाख हो गयी है। भारत संक्रमितों के मामले में स्पेन को पीछे छोड़ कर दुनिया भर में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

भारत में जहां 246628 लोग संक्रमित हुए हैं वहीं स्पेन में 2,41,310 लोग संक्रमित हैं हालांकि स्पेन में मृतकों की संख्या तीन गुना से भी अधिक है। भारत में अब तक जहां 6929 लोगों की मौत हुई है वहीं स्पेन में 27,135 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 48 घंटों के दौरान संक्रमण के कुल 19858 मामले सामने आये हैं।

 केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 9971 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 246628 हो गयी।इस दौरान 287 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6929 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 120406 सक्रिय मामले हैं, जबकि 119293 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 1,919,430 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,09,791 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील (6.77 लाख) , रूस (4.59 लाख), ब्रिटेन (2.85 लाख) और भारत (2.47 लाख) का स्थान है। स्पेन के बाद इटली का स्थान है जहां इस महामारी से 33.85 लाख लोगों की मौत हुई है तथा 234801 लोग संक्रमित हैं।

Related Articles

Back to top button