ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
टेक्नोलॉजी

Whatsapp में सामने आया बग, करोंड़ों यूजर्स के मोबाइल नंबर खतरे में

नई दिल्ली। अगर आप एक Whatsapp यूजर्स हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp में एक बग सामने आया है, जिसकी वजह से करोड़ों यूजर्स के मोबाइल नंबर Google Search में रिवील हो गए हैं। इंडिपेंडेंट साइबर सिक्युरिटी रिसर्चर अतुल जयराम ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि इस बग की वजह से 29,000 से 30,000 Whatsapp यूजर्स के मोबाइल नंबर प्लेन टेक्स्ट फॉर्म में उपलब्ध है, जिसकी वजह से कोई भी इंटरनेट यूजर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिसर्चर ने साफ किया है कि इस बग की वजह से अमेरिका, यूके और भारत के साथ-साथ लगभग सभी देशों के यूजर्स प्रबावित हुए हैं। जयराम ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा है कि इस बग की वजह से यूजर्स के डाटा ओपन वेब में उपलब्ध हो गए हैं न कि डार्क वेब में, जिसकी वजह से इसे एक्सेस करना काफी आसान है। रिसर्चर ने अपने पोस्ट में कहा है कि Whatsapp के फीचर ‘Click to Chat’ की वजह से यूजर्स के मोबाइल नंबर को खतरे में डाला जा रहा है। जिसकी वजह से कोई भी सामान्य इंटरनेट यूजर भी Whatsapp यूजर्स के मोबाइल नंबर को सर्च कर सकता है। Whatsapp की स्वामित्व वाली कंपनी Facebook ने साफ किया है कि ये कोई बड़ी बात नहीं है। Google सर्च में वही रिजल्ट्स हैं जिसे यूजर्स ने खुद पब्लिक करने के लिए सिलेक्ट किया है।

क्या है ‘Click to Chat’ फीचर?

अगर आप भी Whatsapp के इस फीचर से अंजान हैं तो बता दें कि ‘Click to Chat’ फीचर के जरिए यूजर्स को वेबसाइट पर विजिटर्स के साथ चैटिंग करने में आसानी होती है। यह फीचर किसी क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड इमेज के जरिए काम करता है। इस फीचर के जरिए किसी URL पर क्लिक करके चैटिंग की जा सकती है। इसके लिए विजिटर्स को नंबर डायल करने की जरूरत नहीं होती है। वो फोन नंबर का पूरा एक्सेस ले सकते हैं।

इंडिपेंडेंट साइबर रिसर्चर जयराम का कहना है कि इस फीचर में परेशानी ये है कि यूजर्स के मोबाइल नंबर भी Google Search में आ जाता है, जिसकी वजह ये है कि सर्च इंजन ‘Click to Chat’ का मेटा डाटा लोगों के फोन नंबर URL के एक हिस्से के तौर पर सामने आ रहे हैं। रिसर्चर के मुताबिक, यही कारण है कि यूजर्स के Whatsapp मोबाइल नंबर प्लेन टेक्स्ट के तौर पर सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button